• Sun. Mar 8th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

SGT Gurugram : एसजीटीयू के पत्रकारिता प्लेसमेंट ड्राइव में जुटे दिग्गज मीडिया हाउस

SGT Gurugram

  • हमारा लक्ष्य सक्षम प्रोफेशनल तैयार करना: हेमंत वर्मा
  • 40 से अधिक छात्रों ने उत्साहपूर्वक एवं पूर्ण आत्मविश्वास के साथ भाग लिया
  • एसजीटी विश्वविद्यालय ने कहा, हमारा लक्ष्य सक्षम प्रोफेशनल तैयार करना
  • जो तेजी से बदलते उद्योग में आगे बढ़ सकें और सफलता प्राप्त करें

SGT Gurugram : गुरुग्राम।श्री गुरु गोबिंद सिंह त्रिशताब्दी (एसजीटी) विश्वविद्यालय ने एक बार फिर साबित किया है कि वह अपने छात्रों की सफलता के लिए पूरी तरह संकल्पित है।आज फैकल्टी ऑफ मास कम्युनिकेशन एंड मीडिया टेक्नोलॉजी ने मीडिया प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ड्राइव आयोजित की, जिसमें एलुमनी के साथ बीएजेएमसी और एमएजेएमसी के 40 से अधिक छात्रों ने उत्साहपूर्वक एवं पूर्ण आत्मविश्वास के साथ भाग लिया। यह ड्राइव छात्रों की रुचियों और करियर की आकांक्षाओं के अनुसार आयोजित की गई थी। इंडिया न्यूज़, राष्ट्रीय सहारा, नवभारत टाइम्स (एनबीटी), अमर उजाला, हिंदुस्तान टाइम्स, ज़ी मीडिया, दैनिक भास्कर, ओम कौशिक फिल्म्स और एडा स्टोरी जैसे प्रमुख मीडिया हाउस इस कार्यक्रम का हिस्सा बने। इस अवसर पर प्रो. (डॉ.) हेमंत वर्मा, कुलपति, एसजीटी विश्वविद्यालय ने कहा, हमारा लक्ष्य सक्षम प्रोफेशनल तैयार करना है जो तेजी से बदलते उद्योग में आगे बढ़ सकें और सफलता प्राप्त करें।

मीडिया का मूल उद्देश्य सही सूचना लोगों को देना

प्रो. (डॉ.) आभा सिंह, प्रो-वाइस चांसलर, एसजीटी विश्वविद्यालय ने कहा, मीडिया का मूल उद्देश्य सही जानकारी को चुनना और उसे लोगों तक पहुंचाना होता है। अगर छात्र इस गुण को अपने अंदर विकसित कर लें, तो उनके लिए कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। अभिषेक दुबे, डीन, फैकल्टी ऑफ मास कम्युनिकेशन एंड मीडिया टेक्नोलॉजी ने कहा, “एसजीटी विश्वविद्यालय की शिक्षा सिर्फ कक्षा तक सीमित नहीं है। हमारा मानना है कि शिक्षा का मुख्य उद्देश्य छात्रों को रोजगार योग्य बनाना होना चाहिए। प्रैक्टिकल लर्निंग, उद्योग से जुड़ाव और प्रोफेशनल ग्रूमिंग पर ध्यान देते हुए, एसजीटी विश्वविद्यालय शिक्षा और मीडिया उद्योग के बीच एक मजबूत पुल बना रहा है ताकि छात्रों को आत्मविश्वासी, सक्षम और नौकरी के लिए तैयार किया जा सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *