• Sat. Feb 14th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Rohtak news : फेडरेशन कुश्ती कप 2026: रोहतक की सविता दलाल ने 62 किग्रा वर्ग में जीता स्वर्ण पदक

Byadmin

Feb 14, 2026
फेडरेशन कुश्ती कप 2026

फेडरेशन कुश्ती कप 2026

रोहतक की महिला पहलवान सविता दलाल ने फेडरेशन कुश्ती कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 62 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर हरियाणा का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश में आयोजित की गई, जहां सविता ने दमदार दांव-पेच से अपने प्रतिद्वंद्वियों को मात दी।

रोहतक के छोटूराम स्टेडियम से राष्ट्रीय मंच तक

रोहतक के प्रसिद्ध छोटूराम स्टेडियम में कोच मनदीप के निर्देशन में प्रशिक्षण लेने वाली सविता दलाल लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं। उनकी इस जीत के बाद गांव पिलाना और पूरे रोहतक जिले में खुशी की लहर है।

कोच मनदीप ने कहा कि सविता में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक जीतने की पूरी क्षमता है।

पहलवानी विरासत को आगे बढ़ा रही हैं सविता

सविता दलाल की सफलता एक मजबूत पारिवारिक खेल परंपरा से जुड़ी है। उनके दादा मुक्तार सिंह दलाल और पिता सुनील स्वयं अखाड़े के चैंपियन रह चुके हैं।

साल 2017 में पहलवानी शुरू करने वाली सविता का लक्ष्य साफ है—ओलंपिक में भारत के लिए पदक जीतना।

सविता दलाल की प्रमुख उपलब्धियां

    • 2018 – अंडर-14 स्कूली नेशनल (44 किग्रा) – स्वर्ण पदक

    • 2019 – स्कूली नेशनल (50 किग्रा) – स्वर्ण पदक

    • 2020 – स्कूली नेशनल (54 किग्रा) – स्वर्ण पदक

    • 2022 – अंडर-17 एशियन व वर्ल्ड चैंपियनशिप – स्वर्ण पदक

    • 2023 – वर्ल्ड व एशियन चैंपियनशिप – स्वर्ण पदक

    • 2023 – अंडर-20 वर्ल्ड व एशियन चैंपियनशिप – स्वर्ण पदक

    • vartahr.com एक हिंदी न्यूज page है। इसमें हरियाणा समेत देश-विदेश की हर क्षेत्र की जानकारी और प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय उनकी उपलब्धियों के साथ

 

    For more Rohtak news :-

Haryana state inter college हरियाणा स्टेट इंटर कॉलेज हॉकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *