• Sun. Mar 8th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Punjab : बाढ़ पीड़ितों के लिए सरकार का बड़ा फैसला, 20 हजार प्रति एकड़ मुआवजा, मृतकों को चार लाख

Punjab

  • – भगवंत मान ने अस्पताल से एक वीडियो जारी कर यह ऐलान किया
  • -नदियों के किनारे बने खेतों के मालिक नदियों से न केवल रेत निकाल सकेंगे, बल्कि उसकी बिक्री भी कर सकेंगे
  • – गांव व शहरों में बाढ़ से प्रभावित मकानों, पशुओं इत्यादि के नुकसान का आकंलन कर अलग से मुआवजा दिया जाएगा।

Punjab : चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने बाढ़ पीड़ितों के लिए बड़े फैसलें लिए है। सरकार ने बाढ़ पीड़ितों को 20 हजार रुपये प्रतिएकड़ मुआवजा तथा बाढ़ में जान गंवाने वाले परिवारों को चार लाख रुपये आर्थिक सहायता देने व जिसकी जमीन उसका रेत योजना लागू करने का ऐलान किया है। भगवंत मान ने अस्पताल से एक वीडियो जारी कर यह ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए पूरे प्रदेश में पशुओं को बीमारियों से बचाव के लिए वैक्सीनेस अभियान चलाने तथा गांवों में हेल्थ शिविर लगाने की घोषणा की। भगवात मान ने कहा कि सरकार ने अब जिसकी जमीन उसका रेत योजना की घोषणा करते हुए कहा कि अब नदियों के किनारे बने खेतों के मालिक नदियों से न केवल रेत निकाल सकेंगे, बल्कि उसकी बिक्री भी कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ का पानी उतरने के बाद गांव व शहरों में बाढ़ से प्रभावित मकानों, पशुओं इत्यादि के नुकसान का आकंलन कर अलग से मुआवजा दिया जाएगा। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ हमेशा खड़ी रहेगी।

23 जिलों में 2000 के करीब गांव प्रभावित

पंजाब में बाढ़ से 23 जिलों के करीब 2000 गांव प्रभावित है। हिमाचल सीमा से सटे गांवों में बाढ़ का प्रभाव अधिक देखने को मिला है। कई गांवों में तो 8 से 10 फीट पर पानी देखा गया। पंजाब में इस बार बाढ़ से सबसे अधिक भयावह स्थिति देखने को मिली। बाढ़ से पंजाब में अब तक दो दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

पूरे देश से मिल रही सहायता

पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए देशभर से सहायता दी जा रही है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अस्पताल में भगवंत मान से मिलकर हर संभव मदद का भरोसा दिया तथा फिर पंजाब व हिमाचल के लिए बाढ़ राहत सामग्री के ट्रकों को रवाना किया। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आएं।

https://vartahr.com/punjab-governmen…akh-for-the-dead/ ‎

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *