National News
- -ट्रंप बोले, हमारी बैठक सकारात्मक रही, कई बिन्दुओं पर बनी सहमति
- -सोमवार को अमेरिका में ट्रंप से मिलेंगे जेलेंस्की
- -ट्रंप से फोन पर जेलेंस्की बोले-हम शांति स्थापना के लिए तैयार
- -जेलेंस्की और ट्रंप के बीच फोन पर डेढ़ घंटे बात हुई
- -अब दोनों नेता सोमवार को अमेरिका में मिलेंगे
National News : अलास्का। यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध को समाप्त कराने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच अलास्का में हुई बातचीत बेनतीजा रही। दोनों नेताओं के बीच कुछ अहम मुद्दों पर सहमति नहीं बन सकी। बैठक के बाद पुतिन ने दावा किया कि यूक्रेन को लेकर कुछ ‘सहमति’ बनी है। इसके साथ ही उन्होंने यूरोप को चेतावनी दी कि वह प्रगति में कोई बाधा नहीं डाले। पुतिन के दावे के बाद ट्रंप ने कहा ‘जब तक कोई समझौता नहीं हो जाता तब तक कुछ भी पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता।’ यूक्रेन युद्ध को खत्म करने का सबसे अच्छा तरीका सीधा शांति समझाैता है, युद्ध विराम समझौता नहीं है। ट्रंप ने कहा कि वह पुतिन और उनके बीच हुई बातचीत की जानकारी देने के लिए यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं को बुलाएंगे। समझौते के लिए अगली बैठक मॉस्को में हो सकती है। संभवतय तब तक सहमति बन जाएगी। ट्रंप अनेक बार यूक्रेन को अमेरिका का समर्थन मिलने पर ऐतराज जता चुके हैं और पुतिन की प्रशंसा कर चुके हैं। उन्होंने व्हाइट हाउस में वापसी के पहले ही दिन पूरे विश्वास के साथ कहा था कि वह दोनों देशों के बीच युद्ध समाप्त कराएंगे।
कुछ मुद्दे बचे हैं : ट्रंप
ट्रंप ने कहा, ‘हमारी बैठक बेहद फलदायी रही, कई मुद्दों पर सहमति बनी है, कुछ बचे हैं। कुछ उतने महत्वपूर्ण नहीं हैं। एक सबसे महत्वपूर्ण है और इस बात की संभावना है कि हम उसे भी सुलझा लेंगे।’ कोई समझौता तभी होगा जब वह अंतिम रूप लेगा। इसके बाद ट्रंप वापस अमेरिका लौट आए और उम्मीद जताई की जल्द अगली बैठक होगी।
रूस के अपने हित : पुतिन
पुतिन ने कहा कि ट्रंप इस बात को समझते हैं कि रूस के अपने हित हैं। रूस और अमेरिका को ‘पुराना अध्याय बंद करना चाहिए और सहयोग के रास्ते पर बढ़ना चाहिए।’ पुतिन ने ट्रंप की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्हें ‘यह स्पष्ट हैं कि उन्हें क्या हासिल करना है। जब पुतिन ने कहा, ‘अगली बार मॉस्को में’ तो ट्रंप ने कहा, ‘यह दिलचस्प बात है।’
https://vartahr.com/national-news-ru…e-held-in-moscow/