• Sat. Jan 24th, 2026

Haryana News - Vartahr

हरियाणा ,करियर, देश विदेश की खबरें

lunar eclipse : इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, 82 मिनट तक नजर आया ब्लड मून

lunar eclipse

  •  पूरे भारत में दिखाई दिया पूर्ण चंद्र ग्रहण
  •  वर्ष 2022 के बाद भारत में दिखने वाला यह सबसे लंबा पूर्ण चंद्र ग्रहण
  •  इसे सीधी आंखों से देखा जा सकेग, किसी फिल्टर या चश्म की जरूरत नहीं

lunar eclipse : देहरादून । भारत में रविवार को साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगा। यह पूर्ण ग्रहण यानी ब्लड मून रहा। इसे पूरे देश में देख गया। साल 2022 के बाद भारत में दिखने वाला यह सबसे लंबा पूर्ण चंद्र ग्रहण है। पंचांग के अनुसार, यह पूर्ण चंद्र ग्रहण रात 09 बजकर 58 मिनट से शुरू हुआ और देर रात 01 बजकर 26 मिनट तक देखा गया। चंद्र ग्रहण का नजारा रात करीब 10 बजे से 3 घंटे 28 मिनट तक चला। इसमें 82 मिनट पूर्ण चंद्र ग्रहण रहा। इस दौरान पृथ्वी सूर्य और चांद के बीच आ गई। जिससे चांद पर उसकी छाया पड़ी और चांद लाल-नारंगी रंग का दिखाई दिया। इसे ही ब्लड मून कहा जाता है।

दिखा दुर्लभ संयोग

यह 27 जुलाई, 2018 के बाद पहली बार है जब ग्रहण को देश के सभी हिस्सों से देखा गया। इसे सीधे आंखों से बिना किसी चश्मे या फिल्टर के देखा गया। हालांकि, दूरबीन या टेलिस्कोप से देखने पर इसे साफ देखा जा सका। चंद्र ग्रहण पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र और कुंभ राशि में घटित हुआ। इस दौरान शनि और गुरु का दुर्लभ संयोग भी देखने को मिला।

सांध्यकालीन आरती दोपहर में हुई

इस साल के अंतिम चंद्र ग्रहण का सूतक काल शुरू होने से पहले ही रविवार दोपहर को बदरीनाथ, केदारनाथ समेत उत्तराखंड के मंदिरों में पूजा-पाठ कर उनके कपाट बंद कर दिए गए। हरिद्वार में हर की पौड़ी पर होने वाली संध्याकालीन गंगा आरती भी दोपहर को कर ली गई। चंद्र ग्रहण रविवार रात 9:58 बजे शुरू होगा और उससे नौ घंटे पहले यानी अपराह्न 12:58 बजे सूतक काल शुरू हो गया। धार्मिक परंपराओं के अनुसार इस दौरान मंदिरों में पूजा पाठ वर्जित होता है जिसे देखते हुए इससे पहले ही प्रदेश भर के मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *