Haryana
- ठगी के लिए हर रोज नए-नए हथकंडे अपना रहे जालसाज
- साइबर ठग लोगों को बहला फुसलाकर कर रहे धोखाधड़ी
- कोई ठग बैंक कर्मी तथा कंपनी का नुमाईंदा बन कर रहा वारदात
Haryana : जींद। साइबर ठग हर रोज ठगी के नए-नए हथकंडे अपने रहे हैं। किसी को निवेश करने के नाम पर मुनाफा दिखा चूना लगाया जा रहा है तो किसी से आनलाइन काम क रने पर रूपए कमाने का झांसा दिया जा रहा है। कोई ठग जानकार बन रहा है तो कोई ठग बैंक कर्मी तथा कंपनी का नुमाईंदा बन ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहा है। साइबर थाना पुलिस ने तीन शिकायतों के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
25 लाख की लाटरी के नाम 2.71 लाख का चूना
गांव ईक्कस निवासी जगमाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 नवबर 2023 को उसके फोन पर काल आई। जिसने बताया कि उसकी 25 लाख रूपए की लाटरी निकली है। जिसके लिए आठ हजार रूपए रजिस्ट्रेशन के रूप में जमा कराने होंगे। जिस पर उसने दिए गए खाते में राशि जमा करवा दी। जिसके बाद कभी टैक्स तथा कभी अन्य मद के नाम पर अलग-अलग समय में उससे दो लाख 71 हजार 300 रूपए की नगदी ऐंठ ली। राशि को खातों में भेजा गया काफी समय बीतने के बाद भी उसकी लाटरी राशि नहीं मिली। जब उसने उस नंबर पर सपर्क साधने की कोशिश की तो फोन बंद मिला। साइबर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
शेयर मार्केट में निवेश के सब्जबाग दिखा हडपे 1.42 लाख
गाव भाेंगरा निवासी संजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि लगभग दो माह पहले उसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे व्हाटसअप गु्रप से जोड़ लिया। जिसमें एक व्यक्ति शेयर मार्केट में निवेश के बारे मे जानकारी दे रहा था। जो सही थी। जिसने कोटेक सिक्योरटी को मैनेजर बताया और ऐप लोढ करवाया। जिसने बताया कि ऐप के माध्यम से अपना निवेश कर सकते हो। गत 17 अगस्त को उसने साढ़े 14 हजार रूपए की शेयर खरीदे, जो अगले दिन अढाई लाख रूपए कीमत के वायलेट मे दिखाए गए। निकालने की कोशिश करने पर वह नही निकले। जिसके बाद उसने एक लाख 42 हजार 500 रूपए का निवेश किया। लेकिन राशि नही निकली। बाद में उस आदमी ने भी फोन उठाना बंद कर दिया।
व्यक्ति के खाते से गायब हुए 1.32 लाख
गांव रोजखेड़ा निवासी विक्रम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेती बाड़ी करता है और पीएनबी बैक का उपभोक्ता है। गत 11 अक्टूबर को उसके फोन पर राशि निकालने की तीन मैसेज आए। जिसके चलते उसके खाते से 1.32 लाख रूपए की नगदी गायब हो गई। राशि को नेट बैंकिंग से ट्रांसफर किया था। साइबर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधडी का मामला दर्ज किया है।
https://vartahr.com/haryana-some-wer…-of-share-market/