• Wed. Jun 18th, 2025

Haryana  :  कई जिलों तेज बारिश के साथ गिरे ओले, अंधड़ से पेड़ व पोल उखड़े

Byadmin

May 12, 2025

Haryana

  • -शाम साढ़े 4 बजे छाया घोर अंधेरा, ब्लैकआउट में डूबा शहर
  • -सिरसा और फतेहाबाद में ओलावृष्टि से भारी नुकसान पहुंचा
  • -भिवानी,जींद, कैथल और झज्जर में तेज आंधी भी चली
  • -सात जिलों में 50 किमी की रफ्तार से चली हवा
  • -मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया

Haryana  : फतेहाबाद। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते रविवार दोपहर बाद प्रदेश में जींद, सिरसा, भिवानी, कैथल, झज्जर और फतेहाबाद में बारिश के साथ तेज हवाएं चली। फतेहाबाद के कुछ हिस्सों और सिरसा की तारा बाबा की कुटिया में ओले भी गिरे। फतेहाबाद में बारिश के साथ तेज आंधी चली, जिसमें हांसपुर रोड पर करीब 10 पेड़ गिर गए। यहां पर काफी देर तक रास्ता भी बाधित रहा। वहीं, सोनीपत, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र और पानीपत में तेज हवाएं चली। मौसम विभाग पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 7 जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर) में 25 से 50 फीसदी बारिश होने की संभावना है।

प्राकृतिक तौर पर ब्लैकआउट में डूबा शहर

भारत-पाकिस्तान में तनाव को देखते हुए रविवार से पूर्व जिला प्रशासन ने ब्लैकआउट की घोषणा कर रखी थी। लेकिन रविवार को सीजफायर तो हो गया, लेकिन प्राकृतिक तौर पर शहर में ब्लैकआउट की स्थिति बनी रही। हालात यह थे कि शाम को साढ़े 4 बजे ही शहर में घना अंधेरा छा गया। 4 बजकर 45 मिनट पर तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। तापमान गिरकर अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री तक आ गया। आंधी और बारिश से नरमे की फसल को नुकसान बताया जा रहा है। कई क्षेत्रों में ओले भी गिरे हैं।

प्रदेश में 14 मई तक बारिश की संभावना

मौसम वैज्ञानिकों ने सोमवार से बुधवार तक प्रदेशभर में बारिश की संभावना है। 12 मई को 7 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत में बारिश की संभावना है। 13 मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में बारिश के आसार हैं। 14 मई को 14 जिलों फतेहाबाद, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में बारिश हो सकती है।

परिवर्तनशील रहेगा मौसम : डॉ. खीचड़

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएल खीचड़ का कहना है कि राज्य में 14 मई तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान उत्तर पूर्वी हवाएं चलने की संभावना है। एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से आंशिक बादल, हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है।

https://vartahr.com/haryana-hailstor…ted-due-to-storm/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *