Haryana
- अब भाजपा के लिए सीना तानकर खड़ा हुआ डीएससी समाज
- 24 नवंबर को वाल्मीकि की राज्यस्तरीय जयंती समारोह में मुख्यमंत्री सैनी का होगा सम्मान
- जींद के एकलव्य स्टेडियम में होगा समारोह, पूरे प्रदेश से लोग आएंगे
- कांग्रेस ने 2005 में डीएससी समाज को आरक्षण में वर्गीकरण का लाभ बंद किया था
Haryana : जींद/ चंडीगढ़। भाजपा के ऐतिहासिक फैसलों में एक ‘आरक्षण में वर्गीकरण’ के बाद डीएससी समाज पूरे जोश में है। विधानसभा चुनाव के दौरान हरियाणा की राजनीति में नया अध्याय जोड़ने वाले डीएससी समाज (वंचित अनुसूचित जाति) को ‘आरक्षण में वर्गीकरण’ खूब भा रहा है। अब इस समाज के युवाओं के मन से नौकरी और रोजगार की चिंता खत्म हुई है। ‘आरक्षण में वर्गीकरण’ का डायरेक्ट लाभ डीएससी समाज को मिल रहा है और इस समाज के लोग भाजपा को इसका श्रेय देने से भी कतई पीछे नहीं हट रहे। यह वही डीएससी समाज है, जिसने हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान अचानक भाजपा के पक्ष में टर्निंग प्वाइंट बना दिया था। भाजपा के पक्ष में माहौल बनने का कारण भी वाजिब है, दरअसल बड़े आंदोलनों के बाद हरियाणा में अक्तूबर 1994 में आरक्षण में वर्गीकरण का फैसला लागू किया गया, लेकिन डीएससी समाज को कांग्रेस सरकार ने 2005 में आरक्षण में वर्गीकरण का लाभ देना बंद कर दिया था। इससे आहत समाज लगातार संघर्ष करता रहा, मजबूरन अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा और सर्वोच्च न्यायालय ने अगस्त 2024 में आरक्षण में वर्गीकरण का फैसला समाज के हक में किया। सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने क्षण भर भी देर नहीं लगाई और पहली कलम से आरक्षण के वर्गीकरण का फैसला लागू कर दिया। डीएससी समाज भाजपा के लिए भविष्य में भी ऐसे ही सीना तानकर खड़ा रहेगा इसका उदाहरण 24 नवंबर को जींद में नजर आएगा। 24 नवंबर को भगवान वाल्मीकि की राज्यस्तरीय जयंती समारोह के मौके पर जींद के एकलव्य स्टेडियम में डीएससी समाज द्वारा मुख्यमंत्री नायब सैनी का मान-सम्मान किया जाएगा।
राजनीतिक मायने
भगवान वाल्मीकि की राज्यस्तरीय जयंती समारोह हरियाणा की राजनीति में इतिहास लिखेगा। दशकों तक अपने हकों से वंचित रहे डीएससी समाज अब खुद के लिए भाजपा को सबसे बेहतर मान रहा है। इसके बड़े राजनीतिक मायने इसलिए भी हैं कि इस समाज को किसी भी राजनीतक दल ने आज तक वो तवज्जों नहीं दी जिसका हकदार डीएससी समाज था। अब डीएससी समाज के हक भाजपा में सुरक्षित हैं और डीएससी समाज के रूप में भाजपा का बड़ा वोट बैंक सुरक्षित है। हरियाणा की राजनीति की दिशा तय करने वाला यह समाज अब भाजपा के लिए हमेशा तैयार खड़ा नजर आने वाला है। जिस तरह कांग्रेस में लगातार वंचित समाज के नेताओं को नीचा दिखाने का काम किया जा रहा है, उससे भी समाज खासा नाराज है और कांग्रेस को सबक सिखाने के लिए भी तैयार है। इस विधानसभा चुनाव में भी ऐसा ही हुआ, जब कांग्रेस की दलित नेत्री कुमारी सैलजा पर अभद्र टिप्पणी की गई और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का एक बयान तक नहीं आया।
ऐतिहासिक होगा समारोह, लाखों लाेग आएंगे
इस कार्यक्रम को सफल करने के लिए अपनी पूरी ताकत जमीन पर लगाने वाले हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि 24 नवंबर जींद के एकलव्य मैदान में प्रदेश सरकार की तरफ से भगवान वाल्मीकि की राज्यस्तरीय जयंती का आयोजन किया जा रहा है। इस पर्व पर समाज के लाखों लोग मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का मान-सम्मान करेंगे। प्रदेश की 90 विधानसभाओं से पूरे जोश और उत्साह के साथ देखने को मिल रहा है। लाखों लोग जींद के ऐतिहासिक एकलव्य मैदान में पहुंचेंगे।
https://vartahr.com/haryana-dsc-sama…ank-of-bjp-ready/