Flood
- गुहला चीका में 18480, खनौरी में 3400 व चांदपुरा में 2350 क्यूसिक बहाव दर्ज
- फतेहाबाद और आसपास के क्षेत्र के लोग सहमे
- यदि जल स्तर और बढ़ा तो नदी के टूटने का खतरा
- पूरा क्षेत्र हो सकता है बर्बाद, किसानों को भी सता रही चिंता
Flood : फतेहाबाद। शिवालिक की पहाडिय़ों पर लगातार हो रही बरसात के कारण घग्गर नदी का जलस्तर एक बार फिर डराने लगा है। घग्गर नदी में 24 घंटे में 5 गुना पानपी बढ़ गया। इससे फतेहाबाद और घाग्गर लगते इलाकों में लोग घबराने लगे हैं। किसानों को भी चिंता सताने लगी है। ऐसे ही बारिश चलती रही तो लोगों को भारी नुकसान हो सकता है। शुक्रवार को गुहला चीका का जलस्तर 18480 क्यूसिक, खनौरी का 3400 व चांदपुरा साइफन का जलस्तर 2350 क्यूसिक दर्ज किया गया। पिछले कई दिनों से घग्गर का जलस्तर कम हो रहा था। बीती 3 जुलाई को गुहला चीका में 51252, खनौरी में 6050 व चांदपुरा में रिकार्ड 8 हजार क्यूसिक बहाव दर्ज किया गया था।
कुल जल क्षमता 22,000 क्यूसिक
घग्गर की कुल जल क्षमता 22,000 क्यूसिक है, लेकिन मौसम विभाग द्वारा भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। इसको देखते हुए स्थानीय किसान और स्थानीय निवासी चिंतित हैं। जुलाई 2023 में आई बाढ़ से हुए नुकसान की यादें अभी भी क्षेत्रवासियों के जेहन में ताजा हैं।
2023 में टूटा था रंगोई नाला
सिंचाई विभाग ने घग्घर में घग्घर में अतिरिक्त पानी आने की स्थिति में इसे रंगोई नाला में डायवर्ट करने की योजना बनाई जा रही है। इस समय रंगोई नाला की क्षमता 6,000 क्यूसिक है। बता दें कि बीते वर्ष रंगोई नाला टूट गया था, जिससे पानी फतेहाबाद के गांवों की ओर आ गया।
प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए
टोहाना के एसडीओ संजीव सिंगला ने बताया कि प्रशासन संभावित बाढ़ से निपटने के लिए पूरी तरह सक्रिय है और सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्थानीय निवासियों को सतर्क रहने और आपातकालीन स्थिति में प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।
यू बढ़ता-घटता रहा जलस्तर (क्यूसिक में)
दिनांक गुहलाचीका खनौरी चांदपुरा
2 जुलाई 22176 5800 3550
3 जुलाई 21252 6050 8000
4 जुलाई 17864 5700 3150
5 जुलाई 13090 5000 3150
6 जुलाई 4620 3500 2750
7 जुलाई 770 1150 1810
8 जुलाई 308 640 1300
9 जुलाई 6160 550 342
10 जुलाई 7700 2350 500
11 जुलाई 18480 3400 2350