• Tue. Jan 21st, 2025

Farmer Protest : सरकार की तरफ से वार्ता न किए जाने से नाराज किसान ने शंभू बॉर्डर पर दी जान

किसान रेशम सिंह ने की आत्महत्या।किसान रेशम सिंह ने की आत्महत्या।

Farmer Protest

  • तरनतारन के रेशम ने सल्फास खाया, कई दिन से परेशान था
  • 14 दिसंबर को किसान रणजोध सिंह ने सल्फास खा लिया था
  • डल्लेवाल जहां 45 आमरण अनशन कर रहे, वहां गीजर फटने से आंदोलनकारी झुलसा

Farmer Protest :अंबाला/जींद। सरकार की तरफ से वार्ता का प्रस्ताव और दिल्ली कूच नहीं करने देने से नाराज एक किसान ने गुरुवार को हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। आंदोलनकारी किसानों के बताया सुबह लंगर स्थल के पास तरनतारन जिले के पहूविंड गांव में रहने वाले किसान रेशम सिंह (55) ने सल्फास निगल लिया। उसे पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक के प्रवक्ता तेजवीर सिंह ने बताया कि रेशम शंभू और खनौरी बॉर्डर पर 11 महीने से आंदोलन के बावजूद सरकार की तरफ से इसका समाधान न निकालने से नाराज था। बता दें कि इससे पहले भी 14 दिसंबर को किसान रणजोध सिंह ने सल्फास खा लिया था। वह उस दिन दिल्ली कूच न करने देने से नाराज था। उसकी भी राजिंदरा अस्पताल में मौत हो गई थी। वहीं दूसरी तरफ जींद के खनौरी बार्डर पर जहां किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल आमरण अनशन कर रहे हैं वहां गीजर फटने से एक आंदोलनकारी किसान गंभीर रूप से झुलस गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

सरकार कर रही परेशान

किसानों का कहना है कि केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण तमाम किसान परेशान हैं। केंद्र सरकार को अपना अड़ियल रुख छोड़कर उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। फिलहाल संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से जल्द ही रेशम सिंह के पार्थिव शरीर को उनके गांव भेजने की तैयारी चल रही है।

एसकेएम ने दिया आंदोलन का समर्थन

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने भी गुरुवार को आंदोलन को समर्थन दे दिया है। मोगा में हुई महापंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत और जोगिंदर उगराहां ने कहा कि शुक्रवार को उनकी 6 मेंबरी कमेटी की अगुआई में 101 किसानों का जत्था खनौरी बॉर्डर जाएगा। जहां वे सरवण पंधेर और जगजीत डल्लेवाल की सहमति लेंगे।

खनौरी बॉर्डर पर झुलसा किसान

खनौरी बॉर्डर पर किसानों के कैंप में लगाया गैस गीजर गुरुवार को फट गया। जिसमें एक किसान झुलस गया। सहयोगी किसानों द्वारा उसे पातड़ा पटियाला के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। किसानों ने सर्दी को लेकर कैंप मे गैस गीजर लगाए हैं। किसान कैंप में गांव सराई पटी समाना निवासी गुरदयाल (48) गीजर से पानी निकाल रहा था। उसी दौरान गीजर फट गया। गर्म पानी गुरदयाल पर जा गिरा। जिसमें वह झुलस गया।

डल्लेवाल की हालत बिगड़ी, पोर्टेबल मशीनों से टेस्ट

लगातार 45 दिनों से हरियाणा-पंजाब के बॉर्डर पर अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। वीरवार को धरने पर मौजूद सरकारी चिकित्सकों की टीम व सवाई मानसिंह अस्पताल से आई टीम ने पोर्टेबल मशीनों से अल्ट्रासाउंड जैसे जरूरी टेस्ट किए। शुक्रवार दोपहर दो बजे तक इनकी रिपोर्ट आएगी।

https://vartahr.com/farmer-protest-a…ks-by-government/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *