• Mon. Feb 24th, 2025

Delhi : अरविंदर लवली होंगे दिल्ली विधानसभा प्रोटेम स्पीकर

Delhi

  • – 24 से 27 फरवरी तक चलेगा विधानसभा का सत्र
  • -आतिशी समेत सभी पूर्व मंत्रियों के पर्सनल स्टाफ हटाए
  • -सत्र में 25 फरवरी को कैग की सभी 14 पेंडिंग रिपोर्ट पेश होंगी
  • -गुप्ता बोले, दिल्ली की जनता जोश और जुनून से आगे बढ़ रही
  • -राष्ट्रपति मुर्मू और उप-राष्ट्रपति धनखड़ से मिलीं सीएम रेखा

Delhi : नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक और दिल्ली विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि अरविंदर सिंह लवली सदन में ‘प्रोटेम स्पीकर’ की भूमिका निभाएंगे। ‘प्रोटेम स्पीकर’ अस्थायी विधानसभा अध्यक्ष होते हैं, जो पूर्णकालिक अध्यक्ष के चुनाव तक सीमित समय के लिए सदन की कार्यवाही का संचालन करते हैं। दिल्ली विधानसभा का सत्र 24 से 27 फरवरी तक चलेगा। गुप्ता ने कहा, ‘दिल्ली की जनता के जोश और जुनून के अनुरूप कदम दर कदम आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री के साथ बैठक हुई है, जिसमें आगे की कार्यवाही कैसे आगे बढ़ेगी इस पर कुछ चर्चा हुई है।’ वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के एक दिन बाद रेखा गुप्ता ने पूर्व सीएम आतिशी और उनके मंत्रियों के पर्सनल स्टाफ को हटा दिया है। इसके अलावा आतिशी सरकार ने जिन अधिकारियों-कर्मचारियों को दूसरी जगह नियुक्त किया था उन्हें फौरन अपने मूल विभाग में रिपोर्ट करने को कहा गया है।

सीएम ने मंत्रियों के साथ की बैठक

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शुक्रवार को दोपहर सचिवालय पहुंची और मंत्रियों-अफसरों के साथ मीटिंग की। इसमें दिल्ली जल बोर्ड, पीडब्ल्यू और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को खास तौर पर बुलाया गया था। मीटिंग में खराब सड़कों, पानी और मुहल्ला क्लिनिक को मॉडिफाई करने पर चर्चा हुई। इसके बाद वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मिलीं।

नए विधायक शपथ लेंगे

रेखा ने पहली कैबिनेट मीटिंग में दिल्ली में आयुष्मान योजना लागू करने पर मुहर लगाई। उन्होंने कहा कि 24 फरवरी से विधानसभा का सत्र बुलाया जाएगा, जो 27 फरवरी तक चलेगा। इसमें स्पीकर और डिप्टी स्पीकर पर फैसला हो सकता है। नए विधायक भी इसी दिन शपथ लेंगे। उन्होंने बताया कि सत्र में 25 फरवरी को कैग की सभी 14 पेंडिंग रिपोर्ट पेश होंगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि आप सरकार की शराब नीति में गड़बड़ी से दिल्ली को 2026 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

https://vartahr.com/delhi-arvinder-l…f-delhi-assembly/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *