Board
- हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने तारिखों का किया ऐलान
- 10वीं की परीक्षा 28 फरवरी से 19 मार्च तक चलेंगी
- 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 27 फरवरी से 2 अप्रैल तक
- सभी पेपर एक ही सत्र में दोपहर 12:30 से 3:30 बजे तक
- 1500 से ज्यादा केंद्रों पर 5 लाख छात्र देंगे परीक्षा
Board : भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी ने बोर्ड एग्जाम यानी 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया। इस बार 10वीं की बोर्ड परीक्षा 28 फरवरी से 19 मार्च तक होंगी। वहीं, 12वीं की वार्षिक परीक्षा 27 फरवरी से 2 अप्रैल तक होंगी। सभी पेपर एक ही सत्र में दोपहर 12.30 बजे से दोपहर बाद 3.30 बजे तक होंगी। बोर्ड के सचिव अजय चोपड़ा ने बताया कि इस बार करीब 5 लाख छात्र 10वीं और 12वीं की परीक्षा देंगे। इसके लिए बोर्ड की ओर से 1500 से ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षाओं का तिथि-पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। यहां से छात्र पूरी जानकारी ले सकते हैं।
बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट करें
सैकेण्डरी (शैक्षिक नियमित/ मुक्त विद्यालय/रि-अपीयर/सी.टी.पी./ अतिरिक्त व अंक सुधार विषय) की परीक्षाएं 28 फरवरी से आरम्भ होकर 19 मार्च, 2025 तक संचालित होगी। सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक नियमित/मुक्त विद्यालय/ सी.टी.पी./कम्पार्टमैंट/रि-अपीयर/अतिरिक्त व अंक सुधार विषय) की परीक्षाएं 27 फरवरी से आरम्भ होकर 02 अप्रैल, 2025 तक संचालित करवाई जाएंगी। इसके अतिरिक्त डी एल एड (रि-अपीयर) की परीक्षाएं भी 27 फरवरी से आरम्भ होकर 21 मार्च, 2025 तक चलेंगी। उन्होंने बताया कि परीक्षाएं एक ही सत्र में दोपहर 12.30 बजे से सायं 03.30 बजे तक संचालित होंगी। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए परीक्षार्थी समय-समय पर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। बोर्ड सचिव ने सभी विद्यार्थियों को संदेश दिया कि वे बोर्ड परीक्षाओं के दृष्टिगत मेहनत व लगन से तैयारी करते हुए तनाव मुक्त परीक्षा दें। उन्होंने विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को परीक्षाओं में सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।
https://vartahr.com/board-10th-12th-…ary-to-2nd-april/