BJP List
- भाजपा में टिकट न मिलने से नाराज नेताओं ने छोड़ी पार्टी
- रणजीत, सावित्री जिंदल और खरकड़ा ने किया निर्दलीय लड़ने का ऐलान
- पूर्व मंत्री कर्ण देव कांबोज, बच्चन सिंह आर्य, बिशंबर बाल्मीकि ने छोड़ी पार्टी
- विधायक नापा, परमार जीएल शर्मा समेत कई नेताओं ने भी कहा अलविदा
- देवीलाल के पोते आदित्य चौटाला ने भी चेयरमैनी से दिया इस्तीफा
- मंत्री संजय और सोनीपत में कविता व राजीव जैनभी जल्द लेंगे फैसला
भाजपा की पहली सूची जारी होने के 24 घंटे में ही करीब 32 बड़े चेहरे पार्टी छोड़ चुके हैं। इनमें एक मंत्री, पूर्व मंत्री, विधायक और पांच पूर्व विधायक भी शामिल हैं। रानियां, महम, बाढ़ड़ा, थानेसर, उकलाना, सफीदों, पृथला, रेवाड़ी, इसराना, हिसार और समालखा में बगावत दिखाई दी। कई बड़े नेताओं ने 8 सितंबर तक बैठक बुलाई है। इसके बाद ही ये भी पार्टी छोड़ने का निर्णय ले सकते हैं।
BJP List : हरियाणा। भाजपा में टिकट नहीं मिलने से नाराज कई मंत्रियों, पूर्व मंत्रियों, विधायकों, पूर्व विधायकों, जिलाध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने वालों में कई बड़े नाम शामिल हैं। भाजपा सरकार में बिजली मंत्री रहे रणजीत चौटाला, सांसद नवीन जिंदल की मां सावित्री जिंदल, शमशेर खरकड़ा और पीपीपी प्रदेश प्रभारी सतीश खोला ने तो निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। कविता जैन ने पुर्नविचार के लिए पार्टी को आठ सितंबर तक का समय दिया है। पूर्व मंत्री कर्णदेव कंबोज, रतिया से विधायक लक्ष्मण नापा ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। देवीलाल के पोते आदित्य चौटाला ने भी चेयरमैन पद छोड़ दिया है। दूसरी तरफ, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश की सभी 90 सीटों पर मोदी और मैं चुनाव लड़ रहे हैं चुनाव में चेहरा चाहे जो भी हो, भाजपा की पहचान केवल कमल है। किसी ने नहीं छोड़ी पार्टी, अपने सभी रूठों को मना लेंगे। भाजपा प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। बता दें कि भाजपा ने बुधवार को 67 उम्मीदवारों करकी पहली सूची जारी की थी। लिस्ट जारी होते ही सोशल मीडिया पर भाजपा नेताओं के इस्तीफे की बाढ़ आ गई। कुछ ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली को इस्तीफा भेज दिया।
बिशंभर, कविता और परमार फूट-फूटकर रोए
-गुरुग्राम : भाजपा व्यापार प्रकोष्ट प्रदेश संयोजक नवीन गोयल ने पार्टी को अलविदा कर दिया वे गुरुग्राम विधानसभा से भाजपा के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। पार्टी ने गुरुग्राम से मुकेश शर्मा को प्रत्याशी बना दिया है। नवीन गोयल ने गुरुग्राम से निर्दलीय चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है।
-बाढ़डा़ : भाजपा की सूची जारी होते ही सबसे पहले बाढडा से पूर्व विधायक और भाजपा नेता सुखबीर श्योराण ने इस्तीफा लिखा और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष को भेज दिया। सबसे पहले इन्हीं का इस्तीफा वायरल हुआ।
-तोशाम: टिकट कटने के बाद फूट फूट
कर रोए शशि परमार
-उकलाना की बात करें तो यहां से भाजपा ने अनूप धानक को टिकट दिया है। अनूप को उम्मीदवार बनाते ही भाजपा नेत्री सीमा गैबीपुर ने इस्तीफा दे दिया।
-हिसार भाजपा जिला उपाध्यक्ष तरुण जैन ने पार्टी से नाता तोड़ लिया है। उन्होंने कमल गुप्ता को टिकट दिए जाने पर नाराजगी जाहिर की है।
-सोनीपत : अन्य भी कईं दिग्गज नेता भाजपा से इस्तीफा दे रहे हैं। इसमें सुनील राव, आदित्य चौटाला, सावित्री जिंदल, सोनीपत से पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन के नाम शामिल हैं।
-च.दादरी: भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विकास उर्फ भल्ले ने भी इस्तीफा सौंप दिया।
-रेवाड़ी : भाजपा ने लक्षमण यादव को प्रत्याशी बनाया है। रोहतक की महम विधानसभा की बात करें तो यहां भी असंतोष की भावना हिलोरे मार रही हैं। टिकट की दौड़ में मजबूत दावेदार शामशेर खरकड़ा की पत्नी राधा अहलावत का टिकट काटने के बाद शमशेर खरकड़ा में भी असंतोष के सुर हैं।
-पानीपत : भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आशु शेरा ने इस्तीफा दे दिया है। उनके पति सत्यवान शेरा इसराना से टिकट मांग कर रहे थे। आशु शेरा जिला परिषद की चेयरपर्सन रह चुकी हैं। यहां से राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार को टिकट मिला है। वहीं समालखा से दो बार भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके शशिकांत कौशिक ने भी बैठक बुलाई।
हम प्रदेश में हैट्रिक लगाने जा रहे : सैनी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हम प्रदेश के अंदर तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे हैं, टिकटों पर नाराजगी को लेकर उनका कहना है कि कोई भी नाराज नहीं है। सभी से बात चल रही है, उन्हें उम्मीद है कि सभी मान जाएंगे। किसी ने पार्टी नहीं छोड़ी है, सभी हमारे वरिष्ठ नेतागण हैं। कमल का फूल एक जगह जाएगा, क्योंकि एक फूल है और लेने वाले कई हैं, देना एक को है, हम समझाएंगे ना।
https://vartahr.com/bjp-list-as-soon…the-angry-people/