• Tue. Jan 21st, 2025

BJP : कांग्रेस ने हरियाणा को दामाद और दलालों के हवाले किया : पीएम मोदी

गोहाना की रैली में जनता का अभिवादन स्वीकार करते पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नायब सिंह सैनीगोहाना की रैली में जनता का अभिवादन स्वीकार करते पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नायब सिंह सैनी

BJP

  • गोहाना में पीएम मोदी का विपक्ष पर तीखा हमला
  • कांग्रेस सत्ता में आई तो हरियाणा को बर्बाद कर देगी
  • रैली में मंच पर रोहतक और सोनीपत, पानीपत की 22 विस सीटों के उम्मीदवार रहे मौजूद
  • कांग्रेस की सरकार में अनेक दलितों को जान से हाथ धोना पड़ा

BJP : गोहाना/सोनीपत। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को गोहाना में जन आशीर्वाद रैली को संबोधित किया और कांग्रेस पर तीखे हमले बोले। मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने हरियाणा को बर्बाद करके रख दिया था। विकास कार्य रुक गए थे। हर तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला था। कांग्रेस ने हरियाणा को दामाद और दलालों के हवाले कर दिया था। गरीबों, किसानों और दलिताें का हक छीना। मोदी ने कांग्रेस के दलाल राज और दामाद राज पर वार करते हुए कहा कि अगर हरियाणा की जनता को कांग्रेस के दलालों और दामाद से बचाना है, तो केवल भाजपा ही इस खतरे से बचा सकती है। इसलिए आने वाली पांच तारिख को भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाएं और कांग्रेस को बाहर का रास्ता दिखाएं। रैली में रोहतक, सोनीपत, पानीपत की 22 विधानसभाओं के भाजपा उम्मीदवार भी मौजूद रहे। सबसे पहले मोदी ने रैली की शुरुआत हरियाणवी स्टाइल में सभी को राम राम बोलकर की। इसके बाद कांग्रेस को दलित अत्याचार, पर्ची-खर्ची से नौकरी देने और भ्रष्टाचार पर जमकर घेरा। मोदी ने कहा कांग्रेस कश्मीर में आतंक-अलगाववाद को हवा देना चाहती है, लेकिन मोदी ऐसा नहीं होने देगा।

कांग्रेस की कलह उसके पुराने पापों का परिणाम

मोदी ने कहा कि कांग्रेस के भीतर जो अंदरुनी कलह हो रही है, वह उनके पुराने पापों का परिणाम है। 2014 से पहले जब हरियाणा में कांग्रेस का राज था, तब दलितों के साथ अत्याचार की घटनाएं आम थीं। कांग्रेस राज में ऐसा कोई साल नहीं होता था जब दलितों के साथ अन्याय न होता हो। अनेक दलितों को जान से हाथ धोना पड़ा। दलित परिवारों की बहू-बेटियों पर अत्याचार होते थे। हर कोई जानता था कि दलितों के खिलाफ इस खेल को कांग्रेस ही खाद-पानी देती थी। मोदी ने कहा कि अगर कांग्रेस गलती से भी हरियाणा में सत्ता में आ गई तो उसकी अंदरूनी कलह के कारण स्थिरता और विकास दांव पर लग जाएगा और यह राज्य को बर्बाद कर देगा। कर्नाटक में इनके सीएम और डिप्टी सीएम लड़ रहे हैं। यही हाल हिमाचल और तेलंगाना में है। यहां कांग्रेस को लाने का मतलब हरियाणा के विकास को दांव पर लगाना है।

ऐसे किए हमले

-जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब एक भी ऐसी नौकरी नहीं थी, जिसमें खर्ची और पर्ची न चलती हो। सरकारी ठेकों में भ्रष्टाचार आम था। उसने हरियाणा को लूटकर अपनी जेबें भरीं।

-पिछले 10 वर्षों में भाजपा सरकार पर कोई भी भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे हैं। भाजपा ने सरकारी नौकरियों में खर्ची और पर्ची बंद किया। अब योग्यता के आधार पा नौकरी मिल रही।

-कांग्रेस आतंक और अलगाववाद को हवा देना चाहती है। कांग्रेस को शांति पसंद नहीं, इसलिए जम्मू-कश्मीर में धारा 370 को वापस लाना चाहती है।

-कांग्रेस का शाही परिवार देश में सबसे भ्रष्ट है। कांग्रेस ने जहां कदम रखा, वहां करप्शन और भाई-भतीजावाद पक्का है।

https://vartahr.com/bjp-congress-han…-brokers-pm-modi/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *