Bharat
- लोकसभा में आव्रजन और विदेशी विधेयक, 2025 पारित
- कहा, यह कानून देश की सुरक्षा को मजबूत करेगा, अर्थव्यवस्था और व्यापार को बढ़ावा देगा
Bharat : नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि कुछ लोग भारत में घुसकर अशांति पैदा करना चाहते हैं। भारत देश कोई धर्मशाला नहीं है और ऐसे लोगों से सख्ती से निपटा जाएगा। लोकसभा में बृहस्पतिवार को इमिग्रेशन और फॉरेनर्स बिल पास हो गया। इससे पहले बिल पर बोलते हुए शाह ने कहा कि सरकार उन लोगों का स्वागत करने के लिए तैयार है जो पर्यटक के तौर पर या शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और व्यवसाय के लिए भारत आना चाहते हैं, लेकिन उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जो लोग खतरा पैदा करेंगे उनसे गंभीरता से निपटा जाएगा। उन्होंने लोकसभा में आव्रजन और विदेशी विधेयक, 2025 पर बहस में भाग लेते हुए यह टिप्पणी की, जिसे निचले सदन ने पारित कर दिया। शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार केवल उन लोगों को भारत आने से रोकेगी, जिनके इरादे गलत हैं। उन्होंने कहा कि देश कोई धर्मशाला नहीं है। शाह ने कहा कि ‘राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वालों को देश में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। अगर कोई देश के विकास में योगदान देने के लिए देश में आता है, तो उसका हमेशा स्वागत है।’
अर्थव्यवस्था और व्यापार को बढ़ावा देगा
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रस्तावित कानून देश की सुरक्षा को मजबूत करेगा, अर्थव्यवस्था और व्यापार को बढ़ावा देगा, साथ ही स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्रों को प्रोत्साहित करेगा. उन्होंने यह भी कहा कि आव्रजन विधेयक यह सुनिश्चित करेगा कि देश को भारत आने वाले हर विदेशी के बारे में नवीनतम जानकारी मिले। म्यांमार और बांग्लादेशियों से रोहिंग्याओं की तरफ से भारत में अवैध घुसपैठ के मुद्दे पर बात करते हुए, शाह ने रेखांकित किया कि निजी लाभ के लिए भारत में शरण लेने वाले ऐसे लोगों की संख्या में वृद्धि हुई है, जिससे देश असुरक्षित हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर घुसपैठिए भारत में अशांति फैलाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि यह विधेयक देश की सुरक्षा को मजबूत करेगा और 2047 तक भारत को दुनिया का सबसे विकसित राष्ट्र बनने में मदद करेगा। उन्होंने कहा, ‘मैं देश को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारे देश में आने वाले हर विदेशी के बारे में हमारे पास अद्यतन जानकारी होगी।
https://vartahr.com/bharat-india-is-…eate-unrest-shah/