• Thu. Jan 22nd, 2026

Haryana News - Vartahr

हरियाणा ,करियर, देश विदेश की खबरें

Mp News : भोपाल में 90 डिग्री वाले पुल को अब फिर से किया जाएगा डिजाइन

Byadmin

Jun 19, 2025

Mp News

  • -इसमें अधिक चौड़ाई मिलाकर टर्न को गोल करने की कोशिश की जाएगी
  • -रेलवे ने पुल के विस्तार की अनुमति दे दी
  • -इसे तैयार होने में 36 महीने से अधिक समय लगा था

Mp News : भोपाल। भोपाल में बने रेल ओवरब्रिज का डिजाइन सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन ने इसे फिर से डिजाइन करने का फैसला किया है। पुल पर बने 90 डिग्री के एल शेप टर्न की वजह से इसकी काफी आलोचना हो रही थी। अधिकारियों के अनुसार रेलवे ने पुल के विस्तार की अनुमति दे दी है। पुल 36 महीने से अधिक समय में बन पाया था। पुल 648 मीटर लंबा और 8.5 मीटर चौड़ा है। इसमें 90 डिग्री का तीक्ष्ण मोड़ है। अब इसमें अधिक चौड़ाई मिलाकर टर्न को गोल करने की कोशिश की जाएगी। यह पुल 18 करोड़ रु. में बना है। इस मोड़ से धीमी गति से आने वाली गाड़ी को भी मुड़ने के लिए काफी चुनौती का सामना करना पड़ता। अगर कोई वाहन तेज गति से आए, तो वह दुर्घटना का शिकार भो हो सकता था। इस पुल का निर्माण मार्च 2023 में शुरू हुआ था। इसकी डेडलाइन 18 महीने की थी, लेकिन इसे तैयार होने में 36 महीने से अधिक समय लगा।

https://vartahr.com/mp-news-the-90-d…ow-be-redesigned/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *