• Tue. Mar 10th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Arnala : नौसेना को मिला युद्धपोत ‘अर्नाला’, उथले पानी में दुश्मन की पनडुब्बियों का पता लगाने में सक्षम

Arnala

  •  यह उथले जल के युद्धपोत शृंखला का पहला जहाज
  •  यह पानी की सतह के नीचे निगरानी रखने में सक्षम
  •  खोज, बचाओ और कम तीव्रता वाले समुद्री अभियानों को अंजाम देगा
  •  विशाखापट्टने में हुआ भव्य कार्यक्रम, सीडीएस शामिल हुए
  •  चौहान बोले, खरीदार नौसेना से निर्माता नौसेना बनी
  •  नौसेना ने कहा, 77 मीटर लंबा और 1400 टन वजनी युद्ध्पोत बढ़ाएगा ताकत

Arnala : विशाखापत्तनम। पनडुब्बी रोधी युद्धपोत आईएनएस अर्नाला को बुधवार को नौसेना के बेड़े में शामिल किया गया। अर्नाला उथले जल के युद्धपोत श्रृंखला का पहला जहाज है। यह पानी की सतह के नीचे निगरानी, खोज, बचाव अभियान और कम तीव्रता वाले समुद्री अभियानों को अंजाम देने में सक्षम है। ® विशाखापत्तनम में नौसेना गोदी में अर्नाला को बेड़े में शामिल करने को लेकर आयोजित समारोह की अध्यक्षता प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान ने की। ®अधिकारियों के अनुसार जनरल चौहान ने अपने संबोधन में नौसेना के ‘खरीदार नौसेना’ से ‘निर्माता नौसेना’ के तौर पर आए उल्लेखनीय परिवर्तन को रेखांकित किया।

1490 टन से अधिक वजनी

जनरल चौहान ने इसे देश की ‘समुद्री महाशक्ति बनने की आकांक्षा’ की रीढ़ बताया। ® ® नौसेना ने बयान में कहा कि 77 मीटर लंबा और 1490 टन से अधिक वजन वाला यह युद्धपोत डीजल इंजन-वॉटरजेट संयोजन द्वारा संचालित होने वाला सबसे बड़ा भारतीय नौसैनिक युद्धपोत है।

इन्होंने की मेजबानी

®नौसेना के अनुसार इस समारोह की मेज़बानी पूर्वी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल राजेश पेंढारकर ने की। समारोह में वरिष्ठ नौसैनिक अधिकारियों, प्रतिष्ठित नागरिक गणमान्य व्यक्तियों, पूर्व ‘अर्नाला’ के कमांडिंग अधिकारियों के साथ ही गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स व लार्सन एंड टुब्रो शिपबिल्डिंग के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

अर्नाला किले के नाम

® ® नौसेना के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ इस युद्धपोत में 80 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री का उपयोग किया गया है और इसमें भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल), एलएंडटी, महिंद्रा डिफेंस और एमईआईएल जैसी प्रमुख भारतीय रक्षा कंपनियों की उन्नत प्रणालियों को एकीकृत किया गया है।” ® ® महाराष्ट्र के वसई स्थित ऐतिहासिक अर्नाला किले के नाम पर इस युद्धपोत का नाम रखा गया है और यह भारत की समृद्ध समुद्री विरासत को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *