• Wed. Jun 18th, 2025

Turban :  पगड़ी मेरी शान, पंजाब के अवतार ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

Byadmin

May 2, 2025

Turban

  • -पगड़ी उनकी सांस्कृतिक विरासत और समर्पण का प्रतीक
  • -45 किलो वजन और 645 मीटर लंबाई वाली पगड़ी

Turban : चंडीगढ़। पंजाब के अवतार सिंह मोनी के नाम दुनिया की सबसे ऊंची पगड़ी का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवाया है। अवतार सिंह 45 किलो वजन और 645 मीटर लंबाई वाली पगड़ी पहनकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इसे पहनने में 5-6 घंटे लगते हैं। यह पगड़ी उनकी सांस्कृतिक विरासत और समर्पण का प्रतीक है। बाबा अवतार सिंह पिछले करीब 20 वर्षों से इतनी भारी पगड़ी अपने सिर पर बांधकर चल रहे हैं। उनके अनुसार उन्हें पगड़ी बांधने में 5 से 6 घंटे का समय लग जाता है। बड़ी पगड़ी के कारण वे कार में नहीं बैठ पाते, इसलिए वे धार्मिक यात्राएं मोटरसाइकिल से करते हैं। साधारण लंबाई-चौड़ाई के दरवाजों के भीतर प्रवेश करने में भी उन्हें काफी दिक्कत आती है। लेकिन, बाबा अवतार सिंह अपनी पगड़ी को बोझ नहीं मानते। वे जब बाजार में निकलते हैं, तो लोग आश्चर्य से देखते हैं। भारी-भरकम पगड़ी और उस पर सजे आभूषण लोगों के आकर्षण का केंद्र बन जाते हैं। देखते ही लोग उनके साथ फोटो खिंचाने को बेताब हो जाते हैं।

https://vartahr.com/turban-turban-is…tes-world-record/ ‎

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *