• Sat. May 3rd, 2025

Clean City : मानेसर सबसे स्वच्छ सिटी, यमुनानगर दूसरे और अंबाला नगर निगम तीसरे स्थान पर रहा

Clean City

  • 1 जनवरी से 10 मार्च तक प्रदेश सरकार ने कराया था स्वच्छता सर्वे
  • प्रदेशभर में कुल 87 नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाएं
  • प्रदेशभर से कुल 5883 शिकायतें प्राप्त हुईं, निवारण के आदेश दिए

Clean City : चंडीगढ़। औद्योगिक नगर मानेसर ने स्वच्छता के मामले में प्रदेशभर के 87 नगर निकायों को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है। प्रदेश सरकार ने यह सर्वेक्षण 1 जनवरी से 10 मार्च 2025 तक करवाया है। इसमें स्वच्छ सिटी पोर्टल के माध्यम से प्रदेश की सफाई व्यवस्था जांची, शिकायतें सुनी और उनका निवारण किया। इस अवधि में सभी 87 नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पालिकाओं की कार्यप्रणाली को परखा गया। प्रदेशभर से कुल 5883 शिकायतें प्राप्त हुईं और उनके निवारण के त्वरित आदेश मुख्यालय व पालिका स्तर पर जारी किए गए। इस मामले में नगर निगम मानेसर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यमुनानगर नगर निगम दूसरे और अंबाला नगर निगम तीसरे स्थान पर रहा। इस मामले में राेहतक नगर निगम फिसड्डी रहा है। राेहतक को 11वां स्थान मिला है। बता दें कि प्रदेश में कुल 11 नगर निगम हैं।

क्या है स्वच्छ सिटी पोर्टल

स्वच्छ सिटी पोर्टल शहरी स्थानीय निकाय द्वारा संचालित केंद्रीकृत शिकायत प्रणाली है। रिपोर्ट सरकार द्वारा तैयार की जाती है। यह सेवाओं की गुणवत्ता और निगरानी प्रणाली की पारदर्शिता को दर्शाती है।
नगर निगमों की स्थिति
नगर निगम शिकायत रैंक
मानेरसर 0 पहला
यमुनानगर 108 दूसरा
अंबाला 158 तीसरा
हिसार 190 चौथा
करनाल 229 पांचवां
सोनीपत 233 छठा
पंचकुला 272 सातवां
फरीदाबाद 437 आठवां
पानीपत 745 नौवां
गुरुग्राम 1039 दसवां
रोहतक 1091 ग्यारहवां
सेवा गुणवत्ता पर रिपोर्ट तैयार
शहरी स्थानीय निकाय ने सेवा गुणवत्ता को लेकर रिपोर्ट तैयार की है। स्वच्छ सिटी पोर्टल शहरी स्थानीय निकाय द्वारा संचालित केंद्रीकृत शिकायत प्रणाली है। रिपोर्ट सरकार द्वारा तैयार की जाती है। यह सेवाओं की गुणवत्ता और निगरानी प्रणाली की पारदर्शिता को दर्शाती है।

उदाहरण प्रस्तुत करेगा मानेसर

मानेसर नगर निगम द्वारा स्चछता रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त करना गर्व का विषय है। इस महत्वपूर्ण सफलता पर मानेसर नगर निगम की टीम को हार्दिक बधाई देता हूं। आशा है मानेसर इसी प्रकार स्वच्छता के उच्च मानकों को बनाए रखेगा और अन्य नगर निकायों के लिए उदाहरण प्रस्तुत करेगा।
-सुभाष चंद्रा, वाइस चेयरमैन, स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *