• Tue. Mar 10th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Hadsa : अंबाला में धमाके के साथ मकान की छत ढही, दंपति समेत तीन की मौत

Hadsa

  • घर के बाहर खेल रही मासूम बच्ची की जान बची
  • मलबे में दबे शवों को बाहर निकाला गया

Hadsa : अंबाला। अचानक मकान की छत गिरने से एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। मरने वालों में पति-पत्नी और पांच साल का बच्चा भी शामिल है। हादसे में घर के बाहर खेल रही उनकी बच्ची बच गई। यह दर्दनाक हादसा अंबाला शहर के मोतीनगर में बुधवार शाम को हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब जावेद अली उर्फ राजू (35) अपनी पत्नी अनु (32) और बेटे नूर अहमद (5) के संग घर में खाना खा रहे थे। इस दौरान तेज आवाज आई। पड़ोसियों ने भाग कर देखा तो जावेद के घर की छत गिरी पड़ी थी। मलबे में पति-पत्नी व बच्चा दबे हुए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों को सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां तीनों ने दम तोड़ दिया। जावेद अली गुब्बारे बेचने का काम करता था। एसडीएम दर्शन कुमार ने कहा कि कच्ची छत थी। लोहे के गार्डर डालकर ऊपर मिट्‌टी डाली गई थी। छत गिरने से 3 लोग घायल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *