• Thu. Feb 26th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Ayodhya : रामनवमी पर रामलला का सूर्य तिलक, ललाट पर चार मिनट तक पड़ी किरणें

Ayodhya

  •  अभिजीत मुर्हूत में सूर्य तिलक, अयोध्या में 5 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे
  •  ड्रोन से श्रद्धालुओं पर सरयू नदी का जल छिड़का गया
  •  शाम 6 बजे सरयू घाट पर शुरू हुआ दीपोत्सव
  •  पहली बार रामनवमी पर दीपोत्सव, 2 लाख दीयों से जगमगाई अयोध्या

Ayodhya : अयोध्या। रामनवमी पर अयोध्या में रामलला का जन्मोत्सव मनाया गया। जन्म के बाद उनका अभिषेक किया गया। रविवार दोपहर करीब 12 बजे अभिजीत मुहूर्त में रामलला का सूर्य अभिषेक हुआ। करीब 4 मिनट रामलला के मस्तक पर सूर्य किरणें पड़ीं। सूर्य तिलक के बाद रामलला की आरती की गई। सूर्य तिलक से पहले कुछ देर के लिए रामलला के पट बंद कर दिए गए और गर्भगृह की लाइट बंद कर दी गई। शाम करीब साढ़े 6 बजे सरयू घाट पर दीपोत्सव हुआ। ऐसा तीसरी बार है, जब अयोध्या में रामनवमी पर दीपोत्सव किया गया। इस बार पर्यटन विभाग ने 2 लाख दीप जलाए। बताया जा रहा है कि रामनवमी के दिन अयोध्या में पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए। इस दौरा ड्रोन के जरिये श्रद्धालुओं पर सरयू नदी का जल छिड़का गया। अपने प्रभु के दर्शनों के लिए श्रद्धालु कतार में खड़े रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *