• Wed. Apr 29th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Murder : गोहाना में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

Murder

  • जमीन को लेकर विवाद दिया घटना को अंजाम
  • हत्यारोपित पड़ोसी मनु गिरफ्तार

Murder : गोहाना। जवाहरा गांव में जमीन को लेकर हुए विवाद के भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपित ने सुरेंद्र को कई गोलियां मारी। घटना दुल्हेंडी वाले दिन की है। भगत फूल सिंह महिला मेडिकल कॉलेज में मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक सुरेंद्र जवाहरा भाजपा के मुंडलाना मंडल के अध्यक्ष थे। पार्टी में वे पहले भी कई पदों पर कार्यरत रहे।

रात नौ बजे वारदात

शुक्रवार को उन्होंने अपने परिवार के साथ होली मनाई। वे रात को करीब 9 बजे पशुबाड़े से घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में घात लगाए बैठे पड़ोसी मनु ने उन पर गोलियां चला दी। सुरेंद्र के पेट और सिर में गोलियां लगी। सदर थाना गोहाना में सुरेंद्र की पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *