• Tue. Mar 11th, 2025

Weather : हरियाणा में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा मंगलवार, बादल छाने से मौसम में बदलाव

Byadmin

Mar 11, 2025
एक खेत में काटी हुई सरसों की फसल।एक खेत में काटी हुई सरसों की फसल।

Weather

  • -सप्ताह के अंत तक परिवर्तनशील बना रहेगा मौसम
  • -आसमान में बादलों से फसल की कटाई हुई तेज
  • -र्दी की पूरी तरह विदाई और गर्मी का आगाज होना शुरू

Weather : रेवाड़ी। दिन के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। इससे सर्दी की पूरी तरह विदाई और गर्मी का आगाज होना शुरू हो गया है। रात के तापमान में भी वृद्धि होने लगी है। आसमान में बादल छाने से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बादल छाते ही सरसों की कटाई का कार्य तेजी से किया जा रहा है। सप्ताह के अंत तक मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल सकता है। तापमान में उतार-चढ़ाव भी बना रहेगा। मंगलवार को सुबह के समय आसमान साफ रहा। दोपहर तक तेज धूप खिली रही। अधिकतम तापमान पहली बार 3 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 34.5 डिग्री पर आ गया। इस सीजन में पहली बार तापमान 34 डिग्री के पार हुआ है। न्यूनतम तापमान भी 1.1 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 13.5 डिग्री पर पहुंच गया। इससे रात के समय भी सर्दी का असर कम होना शुरू हो गया है। मंगलवार को दोपहर तक मौसम का मिजाज इस कदर गर्म हुआ कि लोगों को पंखे चलाने पड़े। अब रात के समय भी पंखे चलने शुरू हो गए हैं। दोपहर बाद आसमान में आंशिक बादल छा गए। हवा में नमी का स्तर बढ़कर 55 फीसदी तक हो गया, जबकि 13 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। तापमान बढ़ने के साथ ही सर्दी की विदाई लगभग तय हो गई है। अब गर्मी का असर अपना काम करेगा। आने वाले दिनों में पखों के साथ-साथ कूलर व एसी भी चलने शुरू हो जाएंगे। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह के अंत तक मौसम में बदलाव बना रहेगा। कभी मौसम साफ रहेगा, तो कभी आसमान में बादल छाएंगे। इस दौरान हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। तापमान में अभी और उछाल आ सकता है।

बादल देख किसान हो रहे चिंतित

इस समय सरसों की कटाई का कार्य चल रहा है। दो दिन से आसमान में बादल छाने से किसानों की चिंता बढ़ रही है। मौसम बिगड़ने से ओलावृष्टि की आशंका परेशान कर रही है। सरसों खेतों में पककर तैयार हो चुकी है। अगर इस समय ओलावृष्टि होती है, तो फसल को भारी नुकसान हो सकता है। तेज हवाएं चलने से गेहूं की फसल भी जमीन पर गिर सकती है, जिससे फसल उत्पादन प्रभावित हो सकता है। गेहूं की फसल पकाव की ओर है। फसल में दीमक का प्रकोप भी शुरू होने लगा है। इस समय किसान सरसों की कटाई तेजी से कर रहे हैं, ताकि फसल सुरक्षित घर पहुंच सके।

https://vartahr.com/weather-tuesday-…e-to-cloud-cover/

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *