• Sun. Mar 9th, 2025

Fraud : 11 करोड़ का लालच देकर इंदौर में डॉक्टर से 50 लाख की ठगी

Byadmin

Mar 7, 2025

Fraud

  • -मुंबई और उज्जैन के दो ठगों ने बनाया शिकार
  • -क्रूड ऑयल और कॉपर में निवेश का दिया झांसा

Fraud : इंदौर। इंदौर के रावजी बाजार में पुलिस ने एक डॉक्टर से धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज किया है। आरोपियों ने निवेश के नाम पर डॉक्टर को 11 करोड़ रुपए का लालच देकर ठग लिया। पुलिस इस मामले में मुंबई और उज्जैन के आरोपियों की तलाश कर रही है। रावजी बाजार पुलिस ने डॉक्टर प्रवीण कुमार मते (निवासी बी कॉलोनी, एयरपोर्ट रोड) की शिकायत पर अंशुमन त्रिपाठी (निवासी सरजू अपार्टमेंट, कलिना मिलिट्री कैंप, मथुरादास कॉलोनी, मुंबई) और अभिषेक चौरसिया (निवासी महावीर नगर, उज्जैन) के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, डॉक्टर प्रवीण की पहचान फरवरी 2024 में अंशुमन त्रिपाठी से हुई थी। उसने खुद को पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विस का एडवाइजर बताते हुए शेयर मार्केट में निवेश का झांसा दिया। अंशुमन ने डॉक्टर को एक ग्रुप में जोड़कर योगेश नामक व्यक्ति से संपर्क कराया और ऑर्बिट मॉल में ऑफिस होने का दावा किया। डॉक्टर ने पहले निवेश करने से मना कर दिया और सिर्फ मार्केट पर नजर रखने की बात कही। इस पर अंशुमन ने 7,000 रुपए मासिक शुल्क मांगा, जो डॉक्टर ने 12 फरवरी 2024 को ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। बाद में अंशुमन ने डॉक्टर को 50 लाख रुपए निवेश करने पर 10 जून 2024 तक 11 करोड़ रुपए रिटर्न देने का वादा किया। उसने डॉक्टर को भरोसा दिलाया कि वह उनकी राशि क्रूड ऑयल और कॉपर में निवेश करेगा।

किस्तों में ट्रांसफर किए 50 लाख रुपए

डॉक्टर ने एक बार में 18 लाख रुपए नकद मंगवाकर अभिषेक को भेजे गए, जबकि एक अन्य व्यक्ति से 5 लाख रुपए ट्रांसफर कराए। इसके बाद आरोपियों ने अलग-अलग तरीकों से डॉक्टर से पैसे लेना जारी रखा। धीरे-धीरे डॉक्टर से कुल 50 लाख रुपए ठग लिए गए।

https://vartahr.com/fraud-doctor-in-…with-rs-11-crore/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *