• Wed. Mar 12th, 2025

Weather : हरियाणा में बदला मौसम, किसानों की चिंता बढ़ी, फसलों को नुकसान का अंदेशा

Weather

  • बारिश और तेज हवा चलने से खेतों में गेहूं की फसल गिरी, सरसों में भी नुकसान
  • मौसम वैज्ञािनक बोले, किसानों को हो सकता है नुकसान, पैदावार पर पड़ेगा असर
  • तापमान में गिरावट दर्ज की गई, शुक्रवार को कई जगह ओले गिरने के आसार

Weather : रेवाड़ी। प्रदेश के कई जिलाें में गुरुवार को हल्की बरसात, बूंदाबांदी और तेज हवा चलने फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। गेहूं और सरसों की फसल खेतों में बिछ गई। अचानक बिगड़े मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। मौसम ऐसा ही बना रहा तो गेहूं का उत्पादन प्रभावित होगा। वहीं, दूसरी तरफ मौसम विभाग ने शुक्रवार को कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। मौसम ऐसा ही बना रहा तो किसानों बड़ा नुकसान होने का अंदेशा है। अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई है। गुरुवार को प्रदेश में औसत अधिकतम तापमान 23 डिग्री व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आर्दता 63 प्रतिशत व हवा की गति 18 किलोमीटर प्रति घटा दर्ज की गई। इससे पहले अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम पारा 14 डिग्री सेल्सियस तक चला गया था।

लगातार बदल रहा मौसम

मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। शाम तक बादल छाए रहने के कारण बारिश की संभावना बनी हुई थी। मार्च के पहले सप्ताह से ही सर्दी की विदाई का समय आ सकता है। गर्म कपड़ों से जल्द छुटकारा मिल जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार 2 मार्च तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान हल्की बरसात के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। इसके बाद मौसम साफ होने की संभावना है। तापमान में उतार-चढ़ाव भी लगातार बना रह सकता है।

बढ़ रही किसानों की धड़कन

इस समय गेहूं और सरसों की फसल पकाव की ओर है। मौसम बदलने से गेहूं की फसल से दीमक का खतरा कम हो गया है। सरसों की फसल भी मौसम अनुकूल रहने के कारण अच्छा उत्पादन दे सकती है। इस समय आसमान में छाने वाले बादल किसानों की धड़कन बढ़ाने का काम रहे हैं। मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की आशंका भी जताई है। अगर इस समय ओलावृष्टि होती है तो किसानों को भारी नुकसान होगा।

क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक

मौसम वैज्ञानिक डा. राजेश ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम ने करवट ली है। शुक्रवार को भी आकाश में बादल छाए रहेंगें। बूंदाबांदी के भी आसार हैं। मौसम को देखते हुए किसान फसलों में पानी से परेहज करें।

https://vartahr.com/weather-the-weat…-damage-to-crops/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *