• Fri. Mar 14th, 2025

Delhi Cm : हरियाणा की रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री

रेखा गुप्ता बनेंगी दिल्ली की नई सीएम।रेखा गुप्ता बनेंगी दिल्ली की नई सीएम।

Delhi Cm

  • -भाजपा विधायक दल की बैठक में नेता चुनी गईं
  • -आरएसएस ने रेखा का नाम सुझाया, जिसे भाजपा ने माना
  • -गुरुवार को शपथ ग्रहण करेंगी रखा गुप्ता
  • पीएम नरेंद्र मोदी, केद्रीय मंत्री और राजग शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत कई बड़े नेता और कार्यकर्ता भाग लेंगे।

Delhi Cm : नई दिल्ली। हरियाणा में जींद जिले के गांव नंदगढ़ निवासी और शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली बार जीतीं भाजपा विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में उन्हें सर्वसम्मति से पार्टी विधायक दल की नेता चुना गया। ®रेखा अब एलजी से वीके सक्सेना से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगी। गुरुवार को रामलीला मैदान में शपथग्रहण समारोह होगा। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी, केद्रीय मंत्री और राजग शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत कई बड़े नेता और कार्यकर्ता भाग लेंगे। भाजपा ने वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़ को पर्यवेक्षक बनाया था। दोनों ने विधायक दल की बैठक से पहले भाजपा के सभी विधायकों से एक-एक करके बात की। इसके बाद विधायक दल की बैठक में सतीश उपाध्याय और विजेंद्र गुप्ता ने रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा, फिर सीएम के नाम का ऐलान किया गया। पहले खबर आई थी कि प्रवेश वर्मा डिप्टी सीएम और विजेंद्र गुप्ता विधानसभा स्पीकर होंगे। लेकिन, इसकी भाजपा ने पुष्टि नहीं की है। बैठक में सिर्फ सीएम ही चुना गया है। भाजपा पांच फरवरी को हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को हराकर 27 साल बाद सत्ता में आई है।

दोपहर 12:35 बजे शपथ समारोह

मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को रामलीला मैदान में दोपहर 12:35 बजे होगा। दिल्ली के मुख्य सचिव की तरफ से भेजे गए निमंत्रण में मुख्यमंत्री के साथ मंत्रियों की शपथ का भी जिक्र है।कार्यक्रम में 30 हजार मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है। समारोह के लिए शहर के मध्य, उत्तर और नई दिल्ली क्षेत्रों में 25,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। वहीं अर्धसैनिक बलों की 15 से अधिक कंपनियां कड़ी निगरानी रखेंगी।’

कौन हैं रेखा गुप्ता

रेखा गुप्ता मूल रूप से जींद के जुलाना उपमंडल के नंदगढ़ गांव की रहने वाली हैं। इनके परिवार के लोग अभी भी जुलाना अनाजमंडी में आढ़त का काम करते हैं। रेखा भी समय-समय पर अपने गांव व जुलाना आती रहती हैं। रेखा का जन्म नंदगढ़ गांव में 1974 में हुआ था। जब वह दो साल की थीं तब उनके पिता जयभगवान गुप्ता की नौकरी दिल्ली में एसबीआई में मैनेजर के पद पर लगी थी। उनके दिल्ली जाने के बाद 1976 में पूरा परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया। रेखा ने दिल्ली से ही पूरी पढ़ाई की।

छात्र संघ अध्यक्ष से सीएम तक का सफर

-रेखा कॉलेज के समय से ही राजनीति में सक्रिय हो गई थीं। उन्होंने 1993 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से राजनीति की शुरुआत की।

-1996-1997 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष बनीं। रेखा गुप्ता 2007 और 2012 में उत्तरी पीतमपुरा से निगम पार्षद निर्वाचित हुईं।

-2022 में दिल्ली नगर निगम के मेयर पद के लिए भाजपा की ओर से इनका नाम सामने आया। वह भाजपा संगठन में भी कई अहम जिम्मेदारियां निभा चुकी हैं।

-पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता पर भाजपा ने भरोसा जताया और उन्हें सीएम बनाने का फैसला लिया।

हरियाणा से तीसरी सीएम

भाजपा की तेज तर्रार नेता और अंबाला की बेटी सुषमा स्वराज को 1998 में भाजपा ने दिल्ली की मुख्यमंत्री बनाया था। हालांकि वे सिर्फ 52 दिन ही मुख्यमंत्री रही। इसके बाद आप सुप्रीमो व हिसार के अरविंद केजरीवाल 2013 से 24 के बीच में 10 साल दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे। अब रेखा गुप्ता हरियाणा से दिल्ली की तीसरी सीएम बनेंगी।

दिल्ली की चौथी महिला सीएम

रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला सीएम बनेंगी। उनसे पहने भाजपा नेता सुषमा स्वराज, कांग्रेस नेता शीला दीक्षित और आप नेता आतिशी दिल्ली की महिला सीएम बनी हैं।

https://vartahr.com/delhi-cm-haryana…inister-of-delhi/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *