• Tue. Mar 10th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Jump Rope Championship : हरियाणा की जंप रोप टीम ने 33 पदक जीते, रोहतक में  भव्य स्वागत 

Jump Rope Championship

  • -नासिक में 12 से 16 फरवरी तक हुई 21वीं राष्ट्रीय जम्प रोप प्रतियोगिता
  • -प्रदेश 14 लड़के व 8 लड़कियों ने भाग लिया, 17 स्वर्ण, 14 रजत और दो कांस्य पदक जीते 
  • -कोच योगेश लीलरेन व महिला टीम कोच सुषमा मलिक का भी भव्य स्वागत किया

 

Jump Rope Championship : रोहतक। महाराष्ट्र के नासिक में 12 से 16 फरवरी तक हुई 21वीं राष्ट्रीय जम्प रोप प्रतियोगिता का समापन धूमधाम से संपन्न हो गया। हरियाणा जंप रोप संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ दीपक भारद्वाज एडवोकेट ने सोमवार को बताया कि हरियाणा टीम का रोहतक रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश 14 लड़के व 8 लड़कियों ने भाग लिया और 17 स्वर्ण, 14 रजत और दो कांस्य पदक जीतकर भारत में दूसरा ऑल इंडिया ट्रॉफी पर स्थान हासिल किया।

बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना

स्वागत स्थल पर पहुंचे रोहतक श्रवणकार संघ के महासचिव अमित वर्मा व वार्ड नंबर 2 से भाजपा उम्मीदवार आशा लता व कांग्रेस के उम्मीदवार वार्ड नंबर 5 से संदीप कांगड़ा ने बच्चों को आशीर्वाद दिया और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। कोच योगेश लीलरेन व महिला टीम कोच सुषमा मलिक का भी भव्य स्वागत किया गया। रोहतक श्रवण कर संघ के महासचिव अमित वर्मा ने सभी खिलाड़ियों को एक-एक अंगूठी भेंट की इस मौके पर मौजूद हरियाणा जंप रोप संघ के महासचिव वीर सिंह आर्य, सुषमा मलिक, योगेश लिलरेन, हेमंत, कपिल हुड्डा, हिमांशु साक्षी रोहिल्ला मौजूद रहे।

https://vartahr.com/jump-rope-champi…elcome-in-rohtak/ ‎

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *