• Wed. Mar 11th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

US Deport : कैथल में अमेरिका से डिपोर्ट बेलजम्पर रोहित गिरफ्तार

US Deport

  • वर्ष 2021 दौरान के लड़ाई झगड़े के मामले था भगोड़ा
  • जमीनी विवाद में हमला करके चोटें मारने का आरोप
  • रोहित अक्टूबर 2022 में इंग्लैंड गया था
  • जनवरी 2025 में वह डंकी रूट से अमेरिका चला गया

US Deport : कैथल। अमेरिका से डिपोर्ट होकर आए गांव खेड़ी गुलाम अली में लड़ाई झगड़े के आरोपित बेलजम्पर रोहित को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। थाना सीवन एसएचओ एसआई कुलदीप सिंह ने यह जानकारी दी है। एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया की आरोपित रोहित पर 6 जून 2021 को साथियों के साथ मिलकर जमीनी विवाद में अन्य व्यक्तियों पर हमला करके चोटें मारने का आरोप है। इस बारे थाना सीवन में मामला दर्ज है। आरोपित को गिरफ्तार किया गया था परन्तु वह न्यायालय से जमानत हासिल करके दोबारा पेश नहीं हुआ। कोर्ट ने 4 मई 2024 को उसे पीओ घोषित कर दिया था। रोहित अक्टूबर 2022 में इंग्लैंड गया था। जनवरी 2025 में वह डंकी रूट से अमेरिका चला गया। जो अभी अमेरिका से डिपोर्ट हुआ है। रोहित को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। शनिवार को डिपोर्ट हुए भारतीयों में सात युवा कैथल जिले से है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *