• Wed. Mar 12th, 2025

Surajkund : आपणा घर : हरियाणवी कला को नया आयाम दे रही अंजू दहिया

सूरजकुंड मेला में आपणा घर स्टाल पर हरियाणवी से परिधानों की जानकारी लेती महिला पर्यटक।सूरजकुंड मेला में आपणा घर स्टाल पर हरियाणवी से परिधानों की जानकारी लेती महिला पर्यटक।

Surajkund :

  • -आपणा घर में पारम्परिक हस्त निर्मित परिधानों व आभूषणों का जलवा
  • -हरियाणा सहित देश विदेशी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना

 

Surajkund : फरीदाबाद। 38 वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेले में आपणा घर स्थित पैवेलियन में हरियाणवी कला और संस्कृति को आगे बढ़ा रहे पारंपरिक परिधानों का जलवा देखने को मिल रहा है। यह स्टाल हरियाणा सहित देश विदेशी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मेला में हरियाणवी पारंपरिक परिधानों की सुंदरता और कलात्मकता लोगों का मन मोह रही है। इस स्टाल पर संचालिका अंजू दहिया अपने हाथ से बनाए गए दामण, चुन्नी, कुर्ती और अन्य परिधानों के ज़रिए ग्राहकों को न केवल परंपरा से जोड़ रही हैं बल्कि फैशन के क्षेत्र में हरियाणवी कला को नया आयाम भी दे रही हैं। बतौर अंजू दहिया उनका उद्देश्य हरियाणवी कला और परंपरा को आधुनिक बाजार में एक नई पहचान देना है। वह बताती हैंए ष्हमारी कोशिश है कि हरियाणवी गहनों और परिधानों को नए जमाने के फैशन में शामिल किया जाएए ताकि हमारी विरासत आने वाली पीढय़िों तक पहुंच सके।

 

पैवेलियन का अवलोकन कर रहे पर्यटक

आपणा घर पैवेलियन का अवलोकन कर रही हरियाणा के झज्जर जिला की सोमवती जाखड़, दादरी से डॉ किरण कलकल, रोहतक से सुनीता दांगी, कविता रेवाड़ी, फरीदाबाद निवासी अलका और सुनीता शर्मा आदि महिलाओं का कहना है कि हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणावी कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सराहनीय कार्य कर रही है। पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद कुमार शर्मा निरन्तर मेले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

 

आधुनिक परिधानों व गहनों

 

उन्होंने बताया कि बाजार में मिलने वाले आधुनिक परिधानों व गहनों के मुकाबले हरियाणवी संस्कृति से जुड़े परिधानों की डिमांड दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। गिल्टी और पीतल के पारंपरिक आभूषण भी इन परिधानों के साथ आकर्षक लगते हैं।
इस स्टॉल पर उपलब्ध आभूषणों में झुमके, हंसली, बाजूबंद, चूडिय़ां, बिछुए और नथ प्रमुख रूप से शामिल हैं। इन गहनों की खासियत यह है कि ये हल्के, टिकाऊ और सौम्य सुनहरी आभा लिए होते हैं, जो हर प्रकार के पारंपरिक और फ्यूजऩ लुक में चार चांद लगा देते हैं।

https://vartahr.com/surajkund-apna-g…-to-haryanvi-art/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *