Tigress
- -एक ही खटिया पर दोनों को निकाला, पर हमला नहीं किया
- -कई घंटों की मशक्कत के बाद दोनों का सुरक्षित बाहर निकाला
- -टीम ने जब खटिया और पिंजरा कुएं में डाला तो बाघिन और सूअर दोनों खटिया पर चढ़ गए
Tigress : सिवनी। पेंच नेशनल पार्क में एक बाघिन और सूअर कुएं में गिर गए। बाघिन शिकार करने के लिए सूअर के पीछे भाग रही थी। घटना जिकुरई वन क्षेत्र के पिपरिया हरदुली गांव की है। कुएं में सूअर और बाघिन पानी से बाहर निकलने के लिए छटपटा रहे थे। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। कई घंटों की मशक्कत के बाद दोनों का सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। टीम ने जब खटिया और पिंजरा कुएं में डाला तो बाघिन और सूअर दोनों खटिया पर चढ़ गए। शिकार के लिए जो बाघिन सूअर के पीछे भाग रही थ्ाी, वही कुएं में उसके जबड़े सामने था, लेकिन बाघिन ने उस पर हमला नहीं किया।
ग्रामीण हैरान
बाघ और सूअर को साथ देखकर ग्रामीण भी हैरान रह गए।
पेंच नेशनल पार्क के डिप्टी डायरेक्टर रजनीश कुमार सिंह ने बताया कि सुबह 9 बजे कुरई वन परिक्षेत्र सहायक शारीक खान को सूचना मिली थी कि ग्राम हरदुली में किसान किशोर भलावी के खेत में बने कुएं में एक बाघ और एक सूअर गिर गए हैं।इसके बाद पेंच टाइगर रिजर्व का रेस्क्यू स्क्वॉड रवाना हुआ। रेस्क्यू के दौरान कुएं के पास भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने रस्सी से घेरा बनाकर लोगों को कुएं के पास आने से रोक रखा था।
रस्सी से पिंजरे का गेट खोला
रस्सी से पिंजरे का गेट खोल दिया। बाघिन काफी देर तक खाट पर ही बैठी रही, वह पिंजरे में नहीं जाना चाह रही थी। टीम की काफी कोशिशों के बाद बाघिन पिंजरे में चली गई। टीम के तुरंत गेट बंद कर दिया। हाइड्रोलिक क्रेन से पिंजरे को बाहर निकाल लिया गया। पिंजरा छोटा था, इसलिए बाहर निकालते ही बाघिन को बड़े पिंजरे में डाल दिया गया। बाघिन की उम्र तीन वर्ष बताई जा रही है। उसे वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व सागर के नौरादेही अभयारण्य में छोड़ा जाएगा।
https://vartahr.com/tigress-the-tigr…er-from-the-well/