• Tue. Mar 10th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

HAU HISAR : एचएयू वीसी प्रो. काम्बोज की सेवा अवधि चार वर्ष और बढ़ी

प्रो. बीआर काम्बोज, कुलपति।प्रो. बीआर काम्बोज, कुलपति।

HAU HISAR

  • -प्रबंधन मंडल की बैठक में यह फैसला
  • -16 अप्रैल 2020 को कुलपति नियुक्त हुए
  • -प्रो. कम्बोज इसी विश्वविद्यालय के कुलसचिव भी रह चुके
  • -प्रो. काम्बोज एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के वैज्ञानिक भी रहे

HAU HISAR : हिसार। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (हकृवि) के कुलपति प्रो. बीआर काम्बोज का कार्यकाल 4 वर्ष और बढ़ा दिया गया है। हाल ही में हुई प्रबंधन मंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया। प्रो. काम्बोज द्वारा कृषि शोध, शिक्षा, व विस्तार सहित किसानों के हित में उत्कृष्ट कार्य किए गए हैं। उनके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हकृवि ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान बनाई है। कुलपति के तौर पर उन्होनें विश्वविद्यालय में विभिन्न नए अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के साथ एमओयू करवाकर विद्यार्थियों को लाभान्वित किया है व वैज्ञानिकों की भी कार्यक्षमता का अधिक विकास करवाया है। प्रो. काम्बोज 16 अप्रैल 2020 को विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त हुए थे। कुलपति बनने से पूर्व प्रो. कम्बोज इसी विश्वविद्यालय के कुलसचिव भी रह चुके हैं। प्रो. काम्बोज एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के वैज्ञानिक रहे हैं। इस फैसले से हकृवि के अधिकारियों, वैज्ञानिकों व कर्मचारियों में खुशी की लहर हैं व बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *