• Wed. Feb 5th, 2025

Weather : हरियाणा में कोहरे का कर्फ्यू, जीरो से 5 मीटर रही दृश्यता

रेवाड़ी। घने कोहरे में भाड़ावास रोड से गुजरते वाहन।रेवाड़ी। घने कोहरे में भाड़ावास रोड से गुजरते वाहन।

Weather

  • सड़क और रेल यातायात ठप, सैकड़ाें उड़ानें प्रभावित
  • कई जिलों में हादसे, 4 की मौत, 20 से अधिक घायल
  • 7 जनवरी तक घना कोहरा छाने व बरसात की संभावना
  • हवाओं का रुख उत्तरी बर्फीला होने से शीतलहर दिखाएगी असर

Weather : हरियाणा। प्रदेश में घने से घना कोहरा छाया रहने से जन जीवन ठप होकर रह गया है। दृश्यता जीरो से 20 मीटर तक दर्ज की गई। शनिवार को सीजन का सबसे अधिक कोहरा छाया रहा। धुंध और कोहरे के कारण सड़क और रेल यातायात ठप होकर रह गया वहीं, सैकड़ों उड़ानें प्रभावित हुई हैं। दिनभर लोग घरों में दुबके रहे। सड़कों पर कोहरे का ‘कर्फ्यू’ दिखाई दिया। कोहरे के कारण कई जिलों में हुए सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। शीतलहर चलने से ठिठुरन बढ़ गई। कोहरे के कारण सुबह काम पर जाने वाले लोगों, मजदूरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को रात से ही कोहरे ने प्रदेश को चपेट में ले लिया था। जो सुबह करीब 11 बजे तक जारी रहा। दिन में कई जिलों में दोपहर बाद सूर्यदेव ने भी दर्शन दिए, लेकिन ठिठुरन बनी रही। शाम होते ही फिर कोहरा छाने लगा।

हेडलाइट जलाकर चले वाहन

कोहरे के कारण शनिवार को दृश्यता जीरो से 20 मीटर से भी कम रही, जिसके कारण वाहन हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चलते नजर आए। मौसम विभाग ने 3 दिन कोहरा और बादल छाए रहने की चेतावनी दी है। हालांकि 10 बजे के बाद कोहरा पूरी तरह साफ हो गया और निकली धूप ने लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत दी। एक दर्जन से अधिक लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन भी देरी से हुआ। मौसम विभाग ने 7 जनवरी तक शीतलहर चलने और बारिश की संभावना जताई है।

बूंदों के रूप में गिरा कोहरा

कोहरे ओस की बूंदों के रूप में गिरता दिखाई दिया। हाइवे व स्टेट हाइवे पर वाहनों की रफ्तार को ब्रेक लग गए। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अब ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विशेषज्ञ डाॅ. चंद्रमोहन ने बताया कि एनसीआर में घने कोहरे के साथ ठंड का लगातार असर देखने को मिल रहा है। शनिवार को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से सम्पूर्ण इलाके में एक बार फिर से मौसम में बदलाव, आंशिक बादल छाने और उत्तरी व कुछ पूर्वी हिस्सों में बूंदाबांदी की संभावना हैं। 5 व 6 जनवरी को कोहरा, कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बादल छाने व उत्तर पूर्वी कुछ इलाकों में छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। 7 जनवरी को एक बार फिर से हवाओं का रुख उत्तरी बर्फीला होने से कोहरा व भीषण शीत लहर चलने की भी संभावना है।

https://vartahr.com/weather-fog-curf…zero-to-5-meters/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *