• Tue. Mar 10th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Bagger : इस राज्य में अब भीख देने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई

भिखारियों से मुक्त होगा इंदौर।भिखारियों से मुक्त होगा इंदौर।

Bagger

  • इंदौर में शहर बनेगा भिक्षावृत्ति मुक्त
  • सितंबर से दिसंबर तक भिखारियों का रेस्क्यू
  • प्रदेश सरकार ने शुरू की तैयारी

Bagger : इंदौर। देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर अब भिखारी मुक्त बनने जा रहा है। फरवरी से शुरू हुए अभियान के पहले चरण में अगस्त तक भिक्षावृत्ति करने वालों और उनके परिजनों को भीख नहीं मांगने को लेकर समझाई दी गई। सितंबर से दिसंबर तक भिक्षुकों का रेस्क्यू किया जा रहा है। अब नए साल से इंदौर में भीख मांगने और भीख देने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई शुरू की जाएगी। एक जनवरी से तीसरा चरण शुरू किया जाएगा। इसमें भिक्षावृत्ति को प्रोत्साहित कर भीख देने वालों पर कार्रवाई शुरू होगी। कलेक्टर आशीष सिंह ने भिक्षा देने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई के आदेश पूर्व में जारी किए जा चुके हैं।

300 भिखारी रेस्क्यू किए

अब तक तीन सौ से अधिक बुजुर्गों और वयस्कों का रेस्क्यू कर उज्जैन के सेवाधाम आश्रम भेजा जा चुका है। वहीं 34 बाल भिक्षुकों को रेस्क्यू भी किया गया है। गौरतलब है कि केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने देश के दस शहरों को भिखारी मुक्त बनाने के लिए पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है। इसमें इंदौर को भी शामिल किया गया है। इंदौर को भिक्षुक मुक्त बनाने के लिए सात विभागों को शामिल कर दल नियुक्त किए गए है।

https://vartahr.com/bagger-legal-act…ms-in-this-state/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *