• Sun. Mar 8th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Panipat : धागा मिल में आग, 2 कर्मी जिंदा जले, 3 झुलसे

आग में जले मिले फर्श पर पडे मजदूरों के जले शव।आग में जले मिले फर्श पर पडे मजदूरों के जले शव।

Panipat

  • नाइट ड्यूटी कर रहे थे, दोनों के शव मिले
  • तीन झुलसे, रोहतक पीजीआई रेफर
  • 20 से ज्यादा गाड़ियां आग बुझाने पहुंची
  • कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

Panipat : इसराना(पानीपत)। गांव बलाना स्थित एक धागे के मिल में आग लगने से दो कर्मचारी जिंदा जल गए और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि नौल्था-बलाना-पुगथला मार्ग पर शिव फेब्रीकेशन गुप्ता प्राइवेट, स्पीनिंग मिल में गुरुवार रात करीब 12 बजे अग लग गई। आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। हादसे में तसलीम(34), निवासी गांव बेहला गाची, पश्चिम बंगाल व सुमित(30) निवासी गांव करोड़ा, कैथल जिंदा जल गए, जबकि आग की चपेट में आने से जहांगीर(15), खाबील (35) और फारूक (60) गंभीर रूप से झुलस गए। तीनों घायलों को एनसी मेडिकल कॉलेज गांव इसराना में भर्ती करवाया गया। यहां प्राथमिक उपचार देने के बाद घायलों को उपचार के लिए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तीन जगहों से आई दमकल

शिव फेब्रीकेशन गुप्ता प्राइवेट स्पीनिंग मिल में आग लगने की सूचना पर पानीपत और सोनीपत और गोहाना से दमकलों को घटनास्थल पर भेजा गया। करीब 20 दमकलों की मदद से शुक्रवार सुबह तक आग को काबू किया गया। इसके बाद दमकल अधिकारी व इसराना थाना पुलिस टीम मिल के अंदर पहुंची तो तस्लीम व सुमित उर्फ मामा के जले शव मिले, जबकि फारुक, काबिल, जागीर घायल अवस्था में मिले। तीनों घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जबकि तस्लीम व सुमित के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सिविल अस्पताल भिजवा दिया गया है।

फैक्टरी मालिक पर केस दर्ज

इसराना थाना पुलिस ने रणबीर निवासी गांव वैसर जिला पानीपत की शिकायत पर मिल के मालिक अजय व प्रबंधक मोहित निवासी पानीपत के खिलाफ भारतीय न्याय सहित की धारा 106 के तहत केस दर्ज किया है। इसराना के थानेदार विनोद पांचाल ने बताया कि मिल हादसे में दो लोगों की जान चली गई, तीन घायल है और इनका उपचार चल रहा है। वहीं, मिल मालिक व प्रबंधक पर केस दर्ज किया गया है। घायलों के बयान दर्ज कर उनसे पूरे मामले की जानकारी ली जाएगी।

https://vartahr.com/panipat-fire-in-…-alive-3-injured/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *