• Sun. Mar 8th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Kurukshetra : 18 मंजिला ज्ञान मंदिर देगा नहीं पहचान

कुरुक्षेत्र में तैयार ज्ञान मंदिर।कुरुक्षेत्र में तैयार ज्ञान मंदिर।

Kurukshetra

  • इसके परिसर में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव मनाया जाएगा
  • राजेश बोले, विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा
  • श्रीब्रह्मपुरी अन्नक्षेत्र आश्रम ट्रस्ट तैयार करवा रहा ज्ञान मंदिर

Kurukshetra : कुरुक्षेत्र। श्रीब्रह्मपुरी अन्नक्षेत्र आश्रम ट्रस्ट द्वारा 18 मंजिला ज्ञान मंदिर प्रांगण अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2024 धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। ज्ञान मंदिर प्रांगण में 5 से 11 दिसंबर तक विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं स्वास्थ्य सेवाओं का संगम प्रस्तुत किए जाएंगे। ट्रस्ट के प्रधान राजेश गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 दिसंबर को कार्यक्रम का शुभारंभ होगा, जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से इंद्रेश कुमार मुख्य रूप से शिरकत करेंगे। इस दिन सुबह 9 बजे गीता के 18 अध्यायों का सामूहिक पाठ किया जाएगा। इसके बाद हवन यज्ञ किया जाएगा व महाप्रसादी भंडारे का आयोजन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *