• Tue. Mar 10th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Sonipat : हरिनगर के राजकुमार बने क्लर्क

राजकुमार को बधाई देते सेंटर संचालक जोगेंद्र राजपूत और अन्य।राजकुमार को बधाई देते सेंटर संचालक जोगेंद्र राजपूत और अन्य।

Sonipat

  • -गन्नौर में एसआरके कंप्यूटर सेंटर पर करते थे तैयारी
  • -सेंटर संचालक जोगेंद्र ने राजकुमार की दी शुभकामनाएं

Sonipat : गन्नौर। हरिनगर के रहने वाले युवक राजकुमार का प्रदेश में क्लर्क पद के लिए चयन हुआ है। परिजनों और उनके पड़ोसियों ने राजकुमार बधाई दी है। बता दें कि राजकुमार एक साधारण परिवार में जन्मे हैं। उनके पिता का नाम ध्वजाराम राम है। राजकुमार ने बताया कि उन्होंने गन्नौर के एसआरके कंप्यूटर सेंटर में तैयारी की है। शुक्रवार को वे यहां सेंटर संचालक और अपने गुरुजी जोगेंद्र राजपूत और स्वाति से मिले और उनका आशीर्वाद लिया। सेंटर पर मौजूद सभी छात्रों ने राजकुमार का तालियों से स्वागत किया और उन्हें मिठाई खिलाई। एसआरके कंप्यूटर सेंटर के संचालक जोगेंद्र ने बताया कि राजकुमार बड़ा होनहार बच्चा है। उसने अपनी मेहनत के दम पर बिना पर्ची-खर्ची के सरकार नौकरी पाई है। उन्होंने बताया कि राजकुमार कई कई घंटे तक पढ़ाई करता था। बता दें कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने शपथ ग्रहण पहले ही 24000 नौकरियों का रिजल्ट जारी किया है। इनमें राजकुमार भी शामिल है।

https://vartahr.com/sonipat-prince-o…ar-becomes-clerk/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *