• Tue. Mar 10th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Panipat : दो भाइयों समेत 4 युवकों की मौत

भीषण सड़क हादसे में जली कार।भीषण सड़क हादसे में जली कार।

Panipat

  • ट्रक और कार टकराने से हुआ हादसा
  • टक्कर होते ही कार में आग लगी
  • मरने वाले युवक सोनीपत के रहने वाले थे
  • मरने वालो में दो चचेरे भाई
  • पांचवें घायल दोस्त की हालत गंभीर

Panipat : पानीपत। एलिवेटेड ब्रिज पर एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार 4 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मरने वाले चारों युवक सोनीपत के रहने वाले थे। इनमें 2 चचेरे भाई भी शामिल हैं। शवों को सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है। पांचवें घायल का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों की पहचान रोहित, नितिन, अक्षय और राहुल के रूप में हुई है, जबकि घायल का नाम सौरव बताया जा रहा है। परिजनों को हादसे का पता शनिवार सुबह करीब 5 बजे लगा। करीब 6 बजे सिविल अस्पताल में परिजन पहुंचे।

टूर एंड ट्रैवल कंपनी का काम करते थे

परिजनों का कहना है कि सोनीपत के गांव कुंडली से रोहित, नितिन और अक्षय समेत सोनीपत के ही गांव जाटी से राहुल और सौरव ब्रेजा कार में सवार होकर शुक्रवार रात को सोनीपत से पानीपत के लिए निकले थे। ये सभी टूर एंड ट्रैवल कंपनी का काम करते थे। इसी काम का भुगतान लेने के लिए पानीपत आ रहे थे। जब वे पानीपत के एलिवेटेड पुल पर चढ़े तो उनकी कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे कार अनियंत्रित होकर एलिवेटेड पुल के डिवाइडर और पोल से टकरा गई। कार में भी आग लग गई। मृतकों में रोहित और नितिन चचेरे भाई थे।

https://vartahr.com/panipat-4-youths…wo-brothers-died/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *