• Tue. Mar 10th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Nobel : द. कोरियाई लेखिका हान कांग को मिला सम्मान… उनका गद्य ऐतिहासिक आघातों और मानव जीवन की नाजुकता का आइना

दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग।दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग।

Nobel :

  • साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार का ऐलान
  • इस क्षेत्र में अब तक 121 लोगों को नोबेल मिला
  • इसमें केवल 18 महिलाएं कांग की किताबों में ‘द वेजिटेरियन’, ‘द व्हाइट
  • बुक’, ‘ह्यूमन एक्ट्स’ और ‘ग्रीक लेसन्स’ शामिल

Nobel : नई दिल्ली। साहित्य के क्षेत्र में 2024 के नोबेल पुरस्कार का ऐलान कर दिया गया है। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज के मुताबिक इस साल यह सम्मान दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग को दिया गया। उन्हें उनके गहन काव्यात्मक गद्य के लिए इस सम्मान से नवाजा गया। यह गद्य ऐतिहासिक आघातों और मानव जीवन की नाजुकता को उजागर करता है। 2023 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार नॉर्वे के लेखक जॉन फॉसे को दिया गया था। उन्हें उनके अभिनव नाटकों और गद्य के लिए इस सम्मान से नवाजा गया था, जो अनकही की आवाज बनते हैं।

कांग का पहला उपन्यास 2015 में आया

कांग की किताबों में ‘द वेजिटेरियन’, ‘द व्हाइट बुक’, ‘ह्यूमन एक्ट्स’ और ‘ग्रीक लेसन्स’ शामिल हैं। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित हेन कांग का जन्म 1970 में दक्षिण कोरियाई शहर ग्वांगजू में हुआ था। 9 साल की उम्र में वे अपने परिवार के साथ सियोल चले गई थी। वह एक साहित्यिक पृष्ठभूमि से आती हैं और उनके पिता एक प्रतिष्ठित उपन्यासकार हैं।

पांच कविताएं प्रकाशित

हेन कांग का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफल उपन्यास ‘द वेजिटेरियन’ 2015 में आया। 1993 में हेन कांग ने ‘मुनक गवा साहो’ साहित्य और समाज के शीतकालीन अंक में ‘विंटर इन सियोल’ सहित पांच कविताएं प्रकाशित करके एक कवि के रूप में अपनी साहित्यिक शुरुआत की थी। 1995 में अपना पहला लघु कहानी संग्रह ‘येओसु’ शीर्षक से प्रकाशित किया। आर्ट्स काउंसिल कोरिया के समर्थन से 1998 में तीन महीने के लिए आयोवा विश्वविद्यालय के अंतर्राष्ट्रीय लेखन कार्यक्रम में भाग लिया था।

https://vartahr.com/nobel-prize-awar…ty-of-human-life/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *