• Sun. Jun 8th, 2025

Meham : कुंडू ने बेटियों के लिए चलाई 18 फ्री बसें बंद की

महम के पूर्व विधायक कुंडू द्वारा चलाई गई बसें।महम के पूर्व विधायक कुंडू द्वारा चलाई गई बसें।

Meham

  • पूर्व विधायक बोले, अब नया विधायक चलाए बसें
  • महम विधानसभा से चुनाव हारने के बाद बलराज कुंडू का फैसला
  • चुनाव हारने के बाद कार्यकर्ताओं के दबाव में लिया फैसला
  • भाषण के दौरान भावुक हुए पूर्व विधायक बलराज कुंडू

Meham : महम। महम के चुनावी दंगल में हरियाणा जनसेवक पार्टी से प्रत्याशी रहे बलराज कुंडू ने बुधवार को महम में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में हलके की जनता के प्रति भारी रोष देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने कहा कि धर्म की हार हुई है। कहा कि बलराज कुंडू पिछले कई वर्षों से समाजसेवा के कार्य कर रहे थे। बावजूद इसके उनकी हार हुई है। कार्यकर्ताओं ने बलराज कुंडू से कहा कि बेटियों के लिए स्कूल कॉलेज और विश्वविद्यालय तक पहुंचाने के लिए चलाई जा रही बसों को तुरंत प्रभाव से बंद किया जाए। क्योंकि समाजसेवा का लोगों ने यह गलत नतीजा दिया है। बलराज कुंडू ने महम हलके के गांवों से महम और रोहतक के स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों तक बेटियों को लाने और ले जाने के लिए चलाई जा रही सभी 18 बसें बंद कर दी हैं। बलराज कुंडू ने कहा कि उनका मन बहुत दुखी है। उसने समाजसेवा को राजनीति के लिए नहीं चुना था। कुछ साल नए विधायक को बेटियों के लिए बसें चलवाने का मौका दिया जाना चाहिए।

भगवान ने कसूती मार मारी

कुंडू ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे किसी से न टकराएं। क्योंकि उनको भगवान ने कसूती मार मारी है। क्योंकि जिस सत्ता का सपना देख रहे थे, उनकी वह कुर्सी ही टूट गई है। छह महीने के भीतर वे गलती स्वीकार कर लेंगे। चुनाव के इस संबंध में उन्होंने कहा कि इलाके के पांच सरपंचों को छोड़कर सभी वर्तमान सरपंच और पूर्व सरपंचों ने मलाई खाने का जो सपना था, वह चूर चूर हो गया है। अब वे लोग क्या मूंह दिखाएंगे। कुंडू ने कहा कि उनको जब भी याद करोगे वे और उनका पूरा परिवार उनके बीच में खड़ा मिलेगा। खिलाफत करने वाले लोग षड्यंत्रकारी थे। वे लोग गांव के दबंग लोग थे और आप अच्छी सोच के लोग हो। आप सबने मिलकर बहुत मेहनत की। लेकिन उनको हराने के लिए अंदर खाते सब लोग मिले हुए थे।

https://vartahr.com/meham-kundu-stop…es-for-daughters/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *