• Sat. Jan 24th, 2026

Haryana News - Vartahr

हरियाणा ,करियर, देश विदेश की खबरें

Congress : सैनिकों की पेंशन छीन अडाणी की जेब भर रहे मोदी : राहुल

कांग्रेस में शामिल हुए अशोक तंवर का पूर्व सीएम हुड्डा ने किया स्वागत। इस दौरान राहुल गांधी भी मौजूद रहे।कांग्रेस में शामिल हुए अशोक तंवर का पूर्व सीएम हुड्डा ने किया स्वागत। इस दौरान राहुल गांधी भी मौजूद रहे।

Congress :

  • महेंद्रगढ़ में कांग्रेस नेता का भाजपा पर कड़ा प्रहार
  • बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए अशोक तंवर
  • भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पहनाया पार्टी का पटका
  • महेंद्रगढ़ में रैली कर राहुल ने कांग्रेस के लिए मांगे वोट
  • महेंद्रगढ़ में कांग्रेस ने यूनिवर्सिटी बनाई, भाजपा ने कोई काम नहीं किया

Congress : चंडीगढ़। कांग्रेस सांसद और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को महेंद्रगढ़ में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा पर तीखे हमले बोले। राहुल ने अग्निवीर योजना पर कहा कि इस वीरों की धरती से अब जवान सेना में भर्ती नहीं हो रहे। क्योंकि मोदी को अपने दोस्त अडाणी की जेब भरने के लिए फौजियों से उनकी पक्की नौकरी और पेंशन छीन ली। अग्निवीरों को सरकार न पेंशन देती है, न कैंटीन, न शहीद वेलफेयर फंड जैसी सुविधाओं का पैसा दिया जाता है। सैनिकों से पैसा छीनकर अदानी जैसे पूंजीपतियों की जेब में डाला जा रहा है। भाजपा ने प्रदेश को बर्बाद करके रख दिया है।

तंवर ने छोड़ी भाजपा

वहीं, दूसरी तरफ, विधानसभा चुनाव से दो दिन पहले भाजपा को झटका देते हुए उसके वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद अशोक तंवर महेंद्रगढ़ में राहुल गांधी की रैली में कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्हें पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। वहीं इस मौके पर तंवर ने कहा कि आज उनकी घर वापसी हो गई है।’ बता दें कि तंवर इस वर्ष की शुरुआत में भाजपा में शामिल हुए थे। तंवर ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ मतभेदों के बाद 2019 में पार्टी छोड़ दी थी।

भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंके

राहुल गांधी ने सभी नेताओं को एकजुट होकर भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का संदेश दिया। राहुल ने संविधान की कॉपी दिखाते हुए कहा कि देश में कोई भी चुनाव हो, कांग्रेस वहां विचारधारा की लड़ाई लड़ती है। एक तरफ भाजपा की संविधान को खत्म करने की विचारधारा है तो दूसरी तरफ डॉ. अंबेडकर के संविधान को बचाने वाली कांग्रेस की विचारधारा है। हरियाणा में भी बीजेपी से लड़ाई संविधान को बचाने की है। बीजेपी नफरत फैलती है और कांग्रेस मोहब्बत से चलती है। इसलिए हरियाणा में संविधान और मोहब्बत की जीत होगी।

https://vartahr.com/congress-is-fill…sions-modi-rahul/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *