• Sat. Mar 7th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Navratri Special : दतिया का मां पीतांबरा पीठ मंदिर

मां पीतांबरा पीठ मंदिर।मां पीतांबरा पीठ मंदिर।

Navratri Special

  • -चारों मुख्य द्वारों से मां पीतांबरा के दर्शन कर सकेंगे भक्त
  • पहले दिन पहुंचेंगे करीब 60 हजार से अधिक श्रद्धालु

Navratri Special : दतिया। दतिया स्थित मां पीतांबरा के दर्शनों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। यहां आने वाले माता के भक्तों को दर्शन आसानी से हो सकें इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था से लेकर सुगम दर्शन के लिए चारों मुख्य द्वार खोले गए हैं। दतिया में स्थित विश्व प्रसिद्ध देवी तांत्रिक शक्तिपीठ मां पीतांबरा मंदिर में बुधवार देर रात तक तैयारियां चलतीं रहीं। देवी पीतांबरा मंदिर के सभी दरवाजों को सजाया गया है। मंदिर के चारों मुख्य द्वार देवी भक्तों के लिए खुले रहेंगे। मंदिर प्रबंधन ने बाहर से आए हुए देवी साधकों के लिए ठहरने की व्यवस्था भी की है। मंदिर प्रबंधन द्वारा मंदिर प्रांगण में बैरिकेड लगाए गए हैं जिसमें कतारबद्ध होकर श्रद्धालु देवी बगलामुखी के दर्शन कर सकेंगे।

150 जवानों की तैनाती

दतिया पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र मिश्रा ने पीतांबरा मंदिर में सुरक्षा की दृष्टि से तकरीबन 150 जवानों की तैनाती की है। पीतांबरा मंदिर के व्यवस्थापक मनोज मुदगिल ने बताया नवरात्रि के प्रथम दिन मंदिर में तकरीबन 60 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। दस महाविद्याओं में से दो पीतांबरा माई और धूमावती माई के इस पीठ में एक साथ विराजमान होने से यहां की मान्यता और सिद्धता काफी प्रसिद्ध है।

मां पीतांबरा को शत्रुहंता

मां पीतांबरा को शत्रुहंता और राजसत्ता की देवी माना जाता है। मान्यता है कि इस शक्ति पीठ पर जो भी दर्शन करने आता है उसके शत्रु, दुख और कष्टों का निवारण माई के दर्शन पूजन मात्र से हो जाता है। यही कारण है कि यहां राजनेता, फिल्म अभिनेता-अभिनेत्रियां और उद्योगपति सहित देशभर के गणमान्य लोग दर्शन के लिए वर्षभर आते रहते हैं।

https://vartahr.com/navratri-special…-temple-of-datia/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *