• Tue. Mar 10th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Jind : आंदोलन में शामिल किसान ने फंदा लगाकर दी जान

किसान गुरमीत सिंह की फाइल फोटो।किसान गुरमीत सिंह की फाइल फोटो।

Jind

  • -खनौरी बार्डर पर धरने में शामिल था
  • -पहले दिन से ही आंदोलन में डटा था किसान गुरमीत
  • अपने बेटे की शादी में भी शामिल नहीं हुआ था गुरमीत

Jind : जींद। गांव दाता सिंह वाला से सटे खन्नौरी बार्डर (पंजाब) में एमएसपी सहित अन्य मांगों को लेकर 200 से अधिक दिनों से किसान खनौरी बॉर्डर पर धरना दे रहे हैं। किसानों के सब्र का बांध टूटता नजर आ रहा है। बुधवार को आंदोलन में शामिल मानसा के किसान ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी मुताबिक मानसा जिले के गांव ठूठियांवाली निवासी 55 वर्षीय किसान गुरमीत सिंह खनौरी बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन में उसी दिन से शामिल था, जिस दिन से आंदोलन शुरू हुआ था और भारतीय किसान यूनियन सिद्धूपुर का सदस्य था। गुरमीत सिंह किसान मोर्चा में इलेक्ट्रीशियन का काम करता था।

घटना के वक्त अकेला था

वह अन्य किसानों के साथ गांव मल्लण बलाक दोदा मुक्तसर साहिब की तरफ से लगाए टेंट में रह रहा था। बुधवार सुबह करीब 9:40 बजे जब कोई किसान टेंट पर मौजूद नहीं था, तो उसने टेंट के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब अन्य किसान टेंट के अंदर पहुंचे तो देखा कि गुरमीत सिंह फंदे से लटका हुआ है। इसके बाद घटना की सूचना किसान नेताओं को दी गई।

बेटे की शादी में भी नहीं गया

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल और बलदेव सिंह संधोआ ने बताया कि किसान गुरमीत सिंह इस मोर्चे को फतेह करने के लिए इतना उत्साहित था कि वह अपने लड़के की शादी में भी नहीं गया था। उन्होंने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से सरकार की बेरुखी को लेकर काफी चितिंत रहने लगा था। इसी के चलते उसने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में पंजाब पुलिस कार्रवाई कर रही है।

https://vartahr.com/jind-farmer-invo…t-hanged-himself/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *