• Sun. Mar 8th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

BJP : कांग्रेस ने किसानों और दलितों का अपमान किया : सैनी

बरवाला में आयोजित रैली में मंच पर मौजूद सीएम नायब सिेंह सैनी।बरवाला में आयोजित रैली में मंच पर मौजूद सीएम नायब सिेंह सैनी।

BJP

  • -आठ अक्टूबर के बाद आईसीयू में चली जाएगी कांग्रेस पार्टी
  • हुड्डा ने भ्रष्टाचार में डूबकर हरियाणा का भविष्य बर्बाद किया

Congress : चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वह दलित और किसान विरोधी पार्टी है। कांग्रेस ने हमेशा दलितों और किसानों का अपमान किया है। राज्य के दलितों को यह याद दिलाने की जरूरत नहीं है कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा का शासन उनके लिए कितना खतरनाक और हिंसक था। सैनी ने कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान से दूर रहीं पार्टी की नेता कुमारी सैलजा के संदर्भ में यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने बीआर आंबेडकर से लेकर एक दलित महिला नेता तक हर किसी को अपमानित और तिरस्कृत किया है। मुख्यमंत्री ने बरवाला में भाजपा प्रत्याशी रणवीर गंगवा के समर्थन में ‘नॉन-स्टॉप विकास, भाजपा पर विश्वास’ जनआशीर्वाद रैली में कांग्रेस और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को जमकर घेरा। सैनी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय में जमकर भ्रष्टाचार हुआ, किसानों और दलितों पर अन्याय किए गए। हुड्डा ने हरियाणा का विकास रोक दिया था। उन्होंने किसानों, मजदूरों और दलितों का अपमान किया है। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार में डूबकर हरियाणा का भविष्य बर्बाद कर दिया था।

भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी

सैनी ने कहा कि 8 तारीख के बाद कांग्रेस आईसीयू में चली जाएगी। कांग्रेस ने झूठ, भ्रष्टाचार और कुशासन के अलावा हरियाणा को कुछ नहीं दिया। जनता अब कांग्रेस के छल-कपट को समझ चुकी है। इस बार भी भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से लौटेगी। हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। 5 अक्टूबर को होने वाला चुनाव हरियाणा के लोकतंत्र का महापर्व है। सभी लोग इसमें बढ़चढ़कर भाग लें।

कांग्रेस ने कोई वादा पूरा नहीं किया

सैनी ने कहा कि कांग्रेस का चुनावी घोषणापत्र झूठ का पुलिंदा है। कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में झूठे वादों पर चुनाव जीता, वहां उन्होंने 300 यूनिट मुफ्त बिजली, एक लाख नौकरियां और महिलाओं को 1500 मासिक देने का वादा किया था। परंतु 2 साल बीत जाने के बाद भी कांग्रेस सरकार ने इनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया। ऐसे ही झूठे वादे करके कांग्रेस ने कर्नाटक और तेलंगाना की सत्ता हथियाई, वहां एक भी वादा पूरा नहीं किया गया।

https://vartahr.com/congress-insulte…rmers-and-dalits

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *