• Fri. Mar 13th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Hindu : चार बच्चे पैदा करें हिंदू, वरना भारत में कई पाक बन जाएंगे

महामंडलेश्वर प्रेमानंद पुरी महाराजमहामंडलेश्वर प्रेमानंद पुरी महाराज

Hindu

  • महामंडलेश्वर प्रेमानंद के विवादित बोल
  • भागवत तभी तक सुरक्षित जब यह राष्ट्र सुरक्षित
  • असम में 5 लाख रोहिंग्या बिना वीजा के रह रहे हैं
  • जो आज पाकिस्तान में हो रहा है, वो हमारे देश में होगा

Hindu : उज्जैन। यहां भागवत कथा कर रहे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर प्रेमानंद पुरी महाराज ने हिंदुओं से अपनी आबादी बढ़ाने का आह्वान किया है। कथा के दौरान एक वीडियो में वह कहते दिख रहे हैं कि अगर भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करना है तो संख्या बल होना जरूरी है, वरना यहां कई पाकिस्तान बन जाएंगे। उन्होंने हिंदू महिलाओं से कम से कम चार बच्चे पैदा करने का संकल्प लेने आग्रह किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में उसी का राज जिसके हाथ में वोट होता है। उज्जैन के बड़नगर रोड स्थित मोहनपुरा में अर्जी वाले हनुमान 81 फीट श्री बाबा धाम मंदिर में निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर ने कहा कि भागवत तभी तक सुरक्षित है, जब यह राष्ट्र सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि जब भारत आजाद हुआ था तो वो 2 करोड़ थे, अब 38 करोड़ हो गए हैं। असम में 5 लाख रोहिंग्या बिना वीजा और कागज के रह रहे हैं। जो आज पाकिस्तान में हो रहा है, वो हमारे देश में होगा।
https://vartahr.com/hindu-hindus-sho…ome-pak-in-india/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *