• Tue. Mar 10th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Jind : जींद में घर में अकेली महिला की हत्या

ब्राहमणवास गांव के पास वह मकान जहां पर की गई महिला की हत्या।ब्राहमणवास गांव के पास वह मकान जहां पर की गई महिला की हत्या।

Jind

  • -गर्दन पर रखी थी सिलाई मशीन, जांच में जुटी पुलिस
  • -ब्राहमणवास गांव के पास किराये के मकान में रहती थी
  • -आरती का शव एक बेंच के उपर पड़ा मिला

Jind : जींद। ब्राहमणवास गांव के पास किराये के मकान में रह रही महिला की संदिग्ध परि​स्थितियों में हत्या हो गई। रविवार को आस पास के लोगों ने जब शव को देखा तो इसकी ​सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी हुई है। ​भिवानी जिले के बेडवा गांव निवासी सुनील अपने परिवार के साथ जुलाना से ब्राहमणवास गांव की ओर एक किराये के मकान में रहता था। दो दिन पहले सुनील अपने तीनों लड़कों को लेकर ​भिवानी अपनी मां के पास गया था। घर पर उसकी 40 वर्षीय पत्नी आरती अकेली थी। रविवार को आस पास के लोगों ने घर में जाकर देखा कि आरती का शव एक बैंच के उपर पड़ा हुआ है। इसकी ​सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच में जुटी हुई है।

हत्या का मामला

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मृतका की गर्दन पर सिलाई मशीन रखी गई थी। प्रारं​भिक जांच में हत्या का मामला लग रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
– मुरारी लाल, थाना प्रभारी जुलाना।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *