• Wed. Feb 5th, 2025

Miss Universe : पानीपत की प्राक्षी का हुआ चयन

प्राक्षी गोयलप्राक्षी गोयल

Miss Universe

  • मिस यूनिवर्स 2024 में प्रतिनिधित्व करेंगी गोयल
  • -प्राक्षी ने कहा, यह मेरे लिए सौभाग्य की बात
  • -तीन बहनें हैं, प्राक्षी इनमें सबसे बड़ी
  • -पानीपत में रहता है गोयल का परिवार

 

Miss Universe : पानीपत। पानीपत की बेटी प्राक्षी गोयल मिस यूनिवर्स 2024 प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इस प्रतियोगिता में प्राक्षी हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्राक्षी ने सन 2022 में प्राक्षी ने मिस इंडिया के लिए दिल्ली का प्रतिनिधित्व किया था। इधर, प्राक्षी ने कहा कि मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के लिए चयन होना उनके लिए सौभाग्य की बात है। पिछली बार वह फाइनल की दौड़ तक पहुंची थी, लेकिन इस बार वे फाइनल में जीतने के लिए प्रयास करेंगी।

हिम्मत है तो कुछ भी संभव

प्राक्षी ने कहा कि मैं अपने समुदाय, अपने शहर और प्रदेश की हर उस लड़की को प्रेरित करने की आकांक्षा रखती हूं जो मेरी तरह ऊंचा उठने के सपने देखने की हिम्मत करती हैं। वहीं, सामाजिक अपेक्षाओं के कारण अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने में झिझकती है। मुझे यह कहते हुए गर्व है कि अगर आपके पास आकाश को भी छूने की चाहत है तो उसे भी छुआ जा सकता है। कुछ भी संभव है, बस आपके अंदर जज्बा होना चाहिए।

तीन बहनें हैं

प्राक्षी गोयल के पिता राजीव गोयल पानीपत के सेक्टर 12 में रहते है। उनकी माता अनुपमा गृहिणी हैं। वे तीन बहनें हैं। इनमें बड़ी बेटी प्राक्षी (23) है। प्राक्षी की प्रारंभिक शिक्षा मिलेनियम स्कूल से की। उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली के माता सुंदरी कॉलेज से साइकोलॉजी ऑनर्स से ग्रेजुएशन किया

https://vartahr.com/miss-universe-pa…-pakshi-selected/ ‎

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *