• Tue. Mar 10th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Nagpanchami : रायसेन में लगी नागों की अदालत, लोगों के सर्पदंश उतारे गए

रायसेन में नागों की अदालत लगी।रायसेन में नागों की अदालत लगी।

Nagpanchami

  • 40 साल से जारी है परंपरा नाग-नागनों की पेशी हुई
  •  सर्पदंश से पीड़ित लोग सांप की तरह जमीन पर लेट जाते हैं
  •  शेषनाग भगवान के दरबार में नाग और नागिन अपनी दास्तां बयां करते हैं

Nagpanchami : रायसेन। सिहोरा वाले श्री राम रसिया दरबार के पास शेषनाग के दरबार में नाग पंचमी पर्व के उपलक्ष्य में नागों की अदालत का आयोजन किया गया। मंदिर के पुजारी पंडा अखंडानंद अजब सिंह गुर्जर की मौजूदगी में नागों की अदालत लगाई गई। बता दें कि यहां 40 साल से नागों की अदालत लगाई जा रही है। जिसमें नाग-नागिनों की महफिल सजी। इसे धार्मिक आस्था कहें या अंधविश्वास, धार्मिक सिद्ध स्थान रायसेन जिले के तहसील गैरतगंज सिहोरा खुर्द स्थित श्री राम रसिया दरबार के नजदीक शेषनाग भगवान का दरबार है, जहां नाग और नागिन अपनी दास्तां बयां करते हैं।

लोगों का होता है इलाज

अदालत में मंदिर के पुजारी अखंडानंद पंडा अजब सिंह गुर्जर ने बताया कि यहां इस परंपरा का आयोजन 40 साल से जारी है। इंसानों का जहर उतारा जाता है, दरबार की खासियत यह है कि अदालत में नाग-नागिनों की पेशी होती है। सर्पदंश से पीड़ित लोग सांप की तरह जमीन पर लेट जाते हैं। जब किसी इंसान को नाग-नागिन द्वारा काट लिया जाता है तो श्रीराम रसिया हनुमान जी के दरबार में जहर उतारे जाने के बाद उतरी कलेवा हाथ में बांध दिया जाता, नागपंचमी पर दरबार में उसकी पेशी होती है।

https://vartahr.com/nagpanchami-snak…kes-were-removed/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *