• Tue. Mar 10th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Haryana : हरियाणा में  दुग्ध उत्पादकों को सौगातें

HaryanaHaryana : दुग्ध उत्पादकों के लिए ऐलान करते नायब सिंह सैनी।

Haryana :

  • सीएम नायब सिंह सैनी ने किए कई बड़े ऐलान
  • 15 करोड़ 59 लाख रुपये की सब्सिडी जारी
  • घरों तक दूध सप्लाई करने वालों का बीमा प्रीमियम सरकार देगी

Haryana : चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बड़ी सौगात देते हुए मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक प्रोत्साहन योजना के तहत 35 हजार दूध उत्पादकों को अप्रैल, मई और जून, 2024 के लिए 15 करोड़ 59 लाख रुपये की सब्सिडी जारी की है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री बीमा योजना के तहत हरियाणा में घरों तक दूध सप्लाई करने वालों का बीमा प्रीमियम राज्य सरकार वहन करेगी। मुख्यमंत्री ने  यहां अपने निवास संत कबीर कुटीर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेशभर से आए दुग्ध उत्पादकों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक प्रोत्साहन योजना के तहत वर्ष 2022-23 में 32 करोड़ 51 लाख रुपये तथा वर्ष 2023-24 में 39 करोड़ 37 लाख की सब्सिडी दी गई। उन्होंने कहा कि इसी योजना को और आगे बढ़ाते हुए सरकार ने वर्ष 2024-25 के दौरान सब्सिडी राशि की सीमा को 6 महीने से बढ़ा कर एक साल तक कर दिया है और अंत्योदय परिवारों के सदस्यों की प्रोत्साहन राशि 5 से बढ़ाकर 10 रुपये प्रति लीटर कर दी है। यह राशि दुग्ध संघों द्वारा प्रदान की जा रही दूध की कीमत के अतिरिक्त होगी। इसलिए इस वित्त वर्ष में 100 करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान किया गया है।

https://vartahr.com/haryana-gifts-to…ucers-in-haryana/ ‎

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *