• Thu. Feb 12th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Amarit : शुक्रवार से आम लोगों के लिए खुलेगा अमृत उद्यान

अमृत उद्यानअमृत उद्यान

Amarit

  • 15 सितंबर तक जनता के लिए खुला रहेगा
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में अमृत उद्यान खोला गया

Amarit : देश की राजधानी दिल्ली में स्थित राष्ट्रपति भवन परिसर मेंशुक्रवार से एक माह के लिए आम लोगों के लिए खुला रहेगा। राष्ट्रपति भवन ने यह जानकारी बुधवार को दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में अमृत उद्यान खोला गया। यह उद्यान शुक्रवार से 15 सितंबर तक सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक जनता के लिए खुला रहेगा।

अमृत उद्यान
अमृत उद्यान

अंतिम प्रवेश शाम सवा पांच बजे तक

अंतिम प्रवेश शाम सवा पांच बजे तक होगा। इस दौरान सोमवार को रखरखाव कार्य के लिए उद्यान बंद रहेगा। 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर यह उद्यान खिलाड़ियों के लिए और पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों के लिए आरक्षित रहेगा। प्रवेश के लिए पंजीकरण कराना अनिवार्य है।

प्रवेश नि:शुल्क

इस प्रसिद्ध उद्यान में प्रवेश नि:शुल्क होगा। उद्यान में नॉर्थ एवेन्यू रोड के समीप राष्ट्रपति भवन के 35 नंबर गेट से प्रवेश मिलेगा। बयान के अनुसार आंगुतकों की सुविधा के लिए केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से गेट नंबर 35 तक के लिए नि:शुल्क शटल बस सेवा उपलब्ध होगी।

https://vartahr.com/amarit-amarit-ud…ople-from-friday/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *