रोहतक: पंजाब स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में आयोजित नेशनल अंडर-15 बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हरियाणा के युवा मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। रविवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में हरियाणा के कुल 10 खिलाड़ियों ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया, जिससे प्रदेश की स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीदें और मजबूत हो गई हैं।

